
बिलासपुर,,,, कोटा थाना पुलिस ने ग्राम गोबरिपाठ स्थित महामाया ढाबा में छापेमारी कर ढाबा संचालक धनीराम मानिकपुरी को बिना लाइसेंस शराब परोसते हुए गिरफ्तार किया! आरोपी पर आबकारी अधिनियम व बी.एन.एस.एस. की धाराओं के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी!

विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है! कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री एवं होटल ढाबों में बिना लाइसेंस के शराब सेवन कराने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है!

दिनांक 15.06.2025 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गोबरिपाठ स्थित महामाया ढाबा का स्वामी अवैध रूप से अपने ढाबा को सामान्य मदिरालय के रूप में उपयोग कर लोगों को शराब सेवन कर रहा है कि मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर ग्राम गोबरिपाठ स्थित महामाया ढाबा में रेड कार्यवाही करते हुये आरोपी मैनेजर धनीदास मानिकपुरी पिता रघुबर दस मानिकपुरी निवासी महामाया ढाबा गोबरिपाठ के द्वारा बिना लाइसेंस के आम लोगों को शराब सेवन कराते हुए गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 32/218/2025 धारा 170,126,135(3) बी. एन.एस.एस. का कार्यवाही किया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंग नवरंग,सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे , आरक्षक 1086 भोप साहू, आरक्षक 1507 अजय सोनी, आरक्षक 1206 सोमेश्वर साहू का विशेष भूमिका रही।
आरोपी 👇👇
1- धनीराम मानिकपुरी पिता रघुवीर दास मानिकपुरी निवासी महामाया ढाबा गोबरिपाठ थाना कोटा
1) अपराध क्रमांक 582/25 धारा 36(क) आबकारी एक्ट (2) इस्तगासा क्रमांक 32/218/2023 धारा 170,126,135(3) बी.एन.एस.एस.
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
