
बिलासपुर,,, अवैध रेत उत्खनन के मामले पुलिस एवं प्रशासन ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की है! इस कार्रवाई में 50 से अधिक हाइवा, ट्रेक्टर, पोकलेन, जेसीबी जप्त किया है! इसके अलावा 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है! 600 ट्रैक्टर से अधिक डंप रेत भी जब्त किया गया है! उच्च न्यायालय एवं छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं! इस आदेश के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के आदेश पर आज सुबह जिले के एसडीएम, एसडीओपी, सीएसपी, तहसीलदार, नायब तहसीलदारी, थाना प्रभारी, खनिज विभाग के अधिकारी ने रेत माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है! इस बड़ी कार्रवाई के लिए पर्याप्त कार्यपालिक अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की 60 से 70 अलग-अलग टीम में बनाई गई! इसके बाद जिले के 80-85 स्थानों पर छापेमारी की गई! कार्यवाही में लगभग 12 से 13 स्थानो पर 600 ट्रैक्टर से अधिक अवैध रूप से रेत डंप की हुई पाई गई! टिम में इनको भी जब्त कर लिया है! इसके अलावा 3 पोकलैंड, 2 जेसीबी, 13 हाईवा, 34 ट्रैक्टर सहित कुल 50 से अधिक वाहनों को जप्त किया गया है! रेत चोरी के आरोप में टिम ने 40 से 50 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है! बिलासपुर पुलिस ने खनिज विभाग के साथ मिलकर कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है!अवैध रेत उत्खनन एवं रेत माफियाओं के खिलाफ बिलासपुर पुलिस प्रशासन का यह प्रहार लगातार जारी रहेगा!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
