
बिलासपुर,,, जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक लेबर ठेकेदार पर नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया! यह वारदात ठाकुर ठेका के पास उस वक्त हुई जब ठेकेदार प्लांट से लौट रहा था! दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश युवकों ने उसे घेरकर रॉड और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया! ठेकेदार के पास रखे 10 हजार रुपये भी हमलावर लूटकर फरार हो गए! इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है! जहां बेखौफ बदमाशों ने युवक को बीच सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर मारपीट की! इस दौरान आसपास गाड़िया और लोगों की आवाजाही लगी रही लेकिन किसी ने बदमाशों को रोकने का प्रयास नहीं किया!
घटना में ठेकेदार गंभीर रुप से घायल हो गया! उसके हाथ-पैर की हड्डियां टूट गईं!
जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है! घटना की जानकारी मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की! सीसीटीवी फुटेज में चारों आरोपी लाठी-डंडा लेकर दौड़ते और वारदात को अंजाम देते नजर आए हैं! पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है!
प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या फिर किसी पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है! फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है! वहीं युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है!
फिलहाल इस घटना को बदमाशों ने क्यों अंजाम दिया
इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है! लेकिन इस घटना के बाद से इलाके में भय का माहौल है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
