
रायपुर,,, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य विभाग के बाबू को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया है! बता दें कि आयुक्त चिकित्सा कार्यालय नवा रायपुर में पदस्थ बाबू के द्वारा रिटायर्ड लैब टेक्निशियन से जीपीएफ राशि निकालने के एवज में 50 हजार की मांग की गई थी! रिश्वतखोर बाबू का नाम चवाराम बंजारे है!
जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी तुकाराम लहरे (रिटायर्ड लैब टेक्निशियन) द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की गई थी! कि उनके जीपीएफ एवं अन्य राशि निकालने के एवज में चवाराम बंजारे, बाबू, आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा कार्यालय, स्वास्थ्य भवन, नया रायपुर द्वारा 50,000 रू. रिश्वत की मांग की गई है!
रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था! पीड़िता
प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था! बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था! शिकायत के बाद एसीबी ने चवाराम बंजारे को रंगेहाथ पकड़ने की प्लानिंग की! तुकाराम 50 हजार रुपए लेकर एसीबी दफ्तर पहुंचा! जहां उसके नोटों में केमिकल लगाया गया!
तुकाराम के साथ एसीबी के अधिकारी उसके रिश्तेदार बनकर स्वास्थ्य भवन पहुंचे! इसी दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे पैसा लेते रंगे हाथ दबोच लिया! फिलहाल ACB की टीम ने आरोपी बाबू को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है!
इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस
आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
