
बिलासपुर,,, शहर के व्यस्त और भीड़ भाड़ वाले सदर बाजार चौक में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक फिर से लोहे का धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा था! घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया! पुलिस ने आरोपी के पास से एक धारदार चाकू भी जब्त किया है!
इसके पूर्व भी आरोपी युवक के खिलाफ हो चुकी कार्रवाई….
बीते कुछ माह पहले आरोपी युवक अपने भाई के साथ मिलकर यातायात पुलिस कर्मी और उसके दोस्त के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था! इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद तत्काल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपीयो को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया! उक्त मामले में आरोपी और उसके भाई और एक युवक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था! बताया जा रहा की आरोपी आरोपी सैफूल हक उर्फ शैलू, पिता फजलूल हक, उम्र 28 वर्ष, निवासी सदर बाजार, थाना सिटी कोतवाली, अभी हाल में ही इस मामले में जमानत में बाहर आया है! इसके बाद इसमें कोई सुधार नहीं हुआ और इसने मंगलवार को फिर से वही घटना को अंजाम देने के नीयत से घूम रहा था जहां पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया!
पुलिस को इस घटना की सूचना एक मुखबिर के माध्यम से प्राप्त हुई थी! सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबदा को तत्काल अवगत कराया गया! उनके निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली की टीम ने त्वरित दबिश देते हुए आरोपी को हिरासत में लिया!
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी धारदार चाकू रखने पर आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है!
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि भोलेनाथ तिवारी, आरक्षक गोकूल जांगड़े, नुरुल कादिर एवं धीरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
