
जांजगीर,,, जिले में 12 जून से 26 जून 2025 तक चल रहे नशा मुक्ति पखवाड़ा के तहत राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम और कोटपा अधिनियम 2003 के अंतर्गत जांजगीर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया! इस अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में किया गया!
विशेष अभियान की मुख्य उपलब्धियाँ:
जिले भर में 78 प्रकरणों में कार्रवाई की गई!
62,000 रुपये की बीड़ी, सिगरेट, गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए!
4 पैकेट विदेशी सिगरेट बरामद किए गए!
स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में अवैध विक्रेताओं के विरुद्ध विशेष छापेमारी!
सार्वजनिक स्थलों और पान ठेलों से तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन हटवाए गए!
🔹 कुल ₹26,900 समन शुल्क वसूल किया गया!
थानोंवार कार्यवाही का विवरण:
थाना जांजगीर – 05 प्रकरण
पंतोरा – 01
चांपा – 07
नैला चौकी – 05
अकलतरा – 03
मुलमुला – 12
पामगढ़ – 04
शिवरीनारायण – 06
बिर्रा – 07
बम्हनीडीह – 06
सारा – 03
नवागढ़ – 09
कानूनी प्रक्रिया:
जप्त सामग्री और तैयार इस्तगासे को विधिवत माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा! इस अभियान का उद्देश्य समाज को नशीले पदार्थों से मुक्त करना और युवाओं को जागरूक करना है!
अंतर्राष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस की तैयारी:
हर वर्ष 26 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस के पूर्व इस विशेष मुहिम के माध्यम से जिले में अवैध नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु सख्त कार्रवाई की जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
