
जांजगीर-चाम्पा,,, जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक द्वारा जानबूझकर घर के बाहर खड़ी कार को आग के हवाले करने का मामला सामने आया है! पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है!
प्रार्थी रामकुमार कौशिक, निवासी रामनगर, पामगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 16 फरवरी 2025 को उन्होंने अपनी मारुति ऑल्टो 800 कार को घर के सामने, नहर पुल के ऊपर खड़ी कर ड्यूटी पर चले गए थे! अगले दिन 17 फरवरी की सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी कार में आग लग गई है! मौके पर पहुँचने पर उन्होंने देखा कि कार पूरी तरह जल चुकी है! पास ही एक 1 लीटर की प्लास्टिक बोतल मिली जिससे पेट्रोल की गंध आ रही थी! तथा एक माचिस भी बरामद हुई! इससे यह स्पष्ट हुआ कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर आग लगाई है!
इस घटना पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 69/25, धारा 326 (एफ) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच में आया चौंकाने वाला खुलासा:
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में चल रही जांच में यह खुलासा हुआ कि कार में आग लगाने वाला कोई और नहीं बल्कि लव कुमार कश्यप (29 वर्ष), निवासी रामगढ़ मोहल्ला, पामगढ़ है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
पूछताछ में यह बात सामने आई कि लव कुमार और रामकुमार कौशिक के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी, जिसके चलते उसने इस कृत्य को अंजाम दिया। आरोपी ने मेमोरण्डम कथन में कार जलाने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ़्तार कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान:
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा, प्रधान आरक्षक सुधीर साहू, आरक्षक अनुज खरे, दुर्गा जगत सहित थाना पामगढ़ स्टाफ की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई उल्लेखनीय रही।
👉 जांजगीर-चाम्पा पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते कठोर कार्रवाई की जा सके।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
