
मुंगेली,,, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने असामाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध “ऑपरेशन बाज” अभियान चलायी जाकर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक लालपुर श्री एस. आर. धृतलहरे से कुशल मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना लालपुर पुलिस द्वारा ग्रामीणों की सूचना पर दिनांक 14.06.2025 को रात्रि लगभग 11.30 बजे ग्राम हरनाचाका रोड मे चार व्यक्ति के द्वारा 16 नग बैलो को क्रुरता पूर्वक पैदल हांकते हुये कत्लखाना ले जा रहे है जिसे रोककर पुछताछ करने पर अन्य लोग भाग गये है


पकड़े गये 01 व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम मनीष बांधले पिता धनुष बांधले ग्राम दाउकापा थाना जरहागांव बताया जिसके पास से 16 नग बैल मिला जो अपने साथी लखनलाल बंजारे ग्राम मुसउ नवागांव व अन्य के साथ उक्त मवेशियों को क्रुरता पुर्वक पैदल हांकते हुये कत्लखाना ले जाना बताये जिनके कब्जे से उक्त मवेशियो को गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर आरोपियों के द्वारा अपराध धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम 1960 एवं धारा 6,10 छग पशु परिक्षण अधिनियम 2004 का अपराध घटित होना पाये जाने पर आरोपीयों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान आरोपी मनीष बांधले पिता धनुष उम्र 20 वर्ष निवासी दाउकापा थाना जरहागांव जिला मुंगेली छ.ग. को हिरासत में लेकर मुखबीर सूचना पर साथी लखन बंजारे पिता माधो उम्र 40 वर्ष निवासी मुसउ नवागांव थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली छ.ग. दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में उपनिरी. अमित गुप्ता थाना प्रभारी लालपुर, सउनि दिलीप प्रभाकर, रघुवीर सिंह राजपूत, प्र.आर. डोमरू ध्रुव, भोप सिंह आर. जितेन्द्र सिंह, रमाकांत डहरिया, देवेन्द्र नागरे की अहम भूमिका रही।
आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र. 105/2025 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम 1960 एवं धारा 6,10 छग पशु परिक्षण अधिनियम 2004 पंजीबद्ध
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
