
रायपुर,,, खमतराई थाना क्षेत्र के डेरापारा रावाभाठा में निगरानी बदमाश प्रदीप तिवारी को 93 पौवा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब की कीमत 9300 रुपये है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी ए.सी.सी.यू. द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।इसी तारतम्य में दिनांक 17.06.25 को थाना खमतराई को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत डेरापारा रावाभाठा में एक व्यक्ति अपने पास थैले में शराब रखकर बिक्री कर रहा है की सूचना पर रेड कार्यवाही कर अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे व्यक्ति को पकड़ा गया जो थाना खमतराई के *निगरानी बदमाश प्रदीप तिवारी होना पाया गया।* आरोपी के कब्जे से 93 पौवा देशी मशाला की 9300 रुपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 645/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी 👇👇
1. प्रदीप तिवारी पिता शिवबरन तिवारी उम्र 38 वर्ष निवासी डेरापारा रावाभाठा आरटीओ ऑफिस के पास थाना खमतराई रायपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
