
रायपुर,,, खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने पान ठेले की आड़ में गांजा बेच रहे पांडो साहू को 2 किलो गांजा, 3 चाकू और एक अस्तुरा के साथ गिरफ्तार किया! पान ठेला सील कर NDPS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया! 8 कुम्हारों से 1700 चिलम भी नष्ट किए!

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है! जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की

पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 17.06.25 को थाना खमतराई में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की गंगा नगर खमतराई में एक व्यक्ति पान ठेला की आड़ में पुड़िया - पुड़िया में गांजा विक्रय कर रहा है ।

उपरोक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर रेड कार्रवाई की गई जहां पर पान ठेला संचालक *पांडो साहू निवासी गंगानगर* द्वारा पान ठेला में 02 किलो गांजा कीमती 22000 रु रखे मिला । साथ ही एक झोला में रखें तीन चाकू और एक नग अस्तुरा भी मिला । मौके पर पान ठेला को सील कर आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में *अपराध क्रमांक 646/25 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट 25,27 आर्म्स एक्ट

पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। नाम गिरफ्तार आरोपी- पांडो साहू पिता स्व. परघनिया साहू उम्र 37 वर्ष निवासी सुलभ के पीछे गंगानगर भानपुरी थाना खमतराई रायपुर पूर्व में भी सभी पान ठेला संचालकों की बैठक लेकर हिदायत दी गई थी कि नशे से संबंधित कोई अवैध सामग्री ना बेचे थाना क्षेत्र में कुम्हारो की भी बैठक ली गई थी जिसमें चिलम का उपयोग गांजा पीने के लिए बताने पर स्वयं से 08 कुम्हारों द्वारा 1700 चिलम नष्ट किया गया भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाही जारी रहेगी ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.16खाली मकान में सिलेंडर ब्लास्ट से गूंजा लिंगियाडीह, साईं मंदिर के पीछे धमाके से मचा हड़कंप; धुएं और आग के बीच मोहल्लेवासियों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर पाया काबू, बड़ा हादसा टला, पुलिस ने शुरू की जांच…
Uncategorized2026.03.16छोटा हाथी बना गांजा एक्सप्रेस! नीचे गुप्त चैंबर में छिपा था 40 किलो माल, सकरी पुलिस ने लावारिस टाटा एस से 25 लाख का गांजा पकड़ा; तस्कर फरार, गाड़ी नंबर से अब मालिक और गिरोह की तलाश तेज…
Uncategorized2026.03.16गैस सिलेंडर को ‘श्रद्धांजलि’! बिलासपुर में कांग्रेस का अनोखा विरोध, किल्लत पर सरकार घिरी — एजेंसियों के बाहर कतारें, ऑनलाइन बुकिंग ठप; बोले नेता, जल्द गैस नहीं मिली तो चूल्हा नहीं, सड़कों पर भड़केगा बड़ा आंदोलन…
Uncategorized2026.03.15ट्रिपल इंजन की सरकार में थप्पड़ कांड! मल्हार बैठक में उपाध्यक्ष पर झन्नाटेदार तमाचा, कोटा में बयानबाज़ी से गरमाई सियासत—भाजपा के भीतर बढ़ी खींचतान, विकास से ज्यादा नेताओं की टसल चर्चा में…
