
बिलासपुर,,, सकरी थाना क्षेत्र में शराब भट्टी के पास एक युवक से मारपीट कर जबरन पैसे मांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है! आरोपियों में एक रायपुर निवासी भी शामिल है! पुलिस ने सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है!
क्या है मामला….
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 जून को सकरी निवासी शिवपूजन चौधरी शराब भट्टी गया था! दोपहर करीब 3 बजे वहां पर राहुल माखीजा, मुरली माखीजा और रायपुर निवासी अजय उर्फ अज्जू पृथवानी पहुंचे! तीनों ने शिवपूजन से शराब पीने के लिए पैसे मांगे और मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी! इसके बाद उन्होंने हाथ-मुक्कों से मारपीट कर युवक को घायल कर दिया!
पुलिस ने दर्ज किया मामला, तत्काल हुई गिरफ्तारी
शिवपूजन चौधरी की शिकायत पर थाना सकरी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया!
गिरफ्तार आरोपी
- राहुल माखीजा पिता शंकर माखीजा, उम्र 26 वर्ष, निवासी शांति नगर, सकरी
- अजय उर्फ अज्जू पृथवानी पिता दीपक पृथवानी, उम्र 27 वर्ष, निवासी ईदगाह भाठा, रायपुर
- मुरली माखीजा पिता घनश्याम माखीजा, उम्र 42 वर्ष, निवासी शांति नगर, सकरी
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
