
बिलासपुर,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिनीबस्ती क्षेत्र में आम नागरिकों को डराने-धमकाने वाले युवकों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए,पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है! सभी आरोपी हाथों में चाकू, तलवार और चापड़ जैसे धारदार हथियार लहराकर क्षेत्र में दहशत फैला रहे थे! पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है!
वीडियो वायरल होने के बाद तेजी से की गई कार्रवाई
पुलिस को 17 जून को सूचना मिली थी! कि जरहाभाठा क्षेत्र के मिनीबस्ती इलाके में कुछ युवक हथियारों के साथ खुलेआम घूम रहे हैं!

और राहगीरों को डराने की कोशिश कर रहे हैं! इससे पहले सोशल मीडिया में भी एक वीडियो वायरल हुआ था! जिसमें एक युवक खुलेआम चाकू लहराते और धमकाते देखा गया था! वीडियो की जांच के बाद आरोपी की पहचान ईशु सूर्यवंशी के रूप में की गई थी! जिसे इस कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है!

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं! और पहले भी ऐसे मामलों में संलिप्त रहे हैं! इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अलग-अलग मामले क्रमांक 696/2025 से 700/2025 तक दर्ज किए गए हैं!
न्यायालय में किया गया प्रस्तुत
गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है! सिविल लाइन पुलिस का कहना है! कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा!
पुलिस की अपील
बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है! कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम में सूचित करें! नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर और प्रतिबद्ध है!
गिरफ्तार आरोपी
1. मोनू उर्फ हरिमंगल गौतम
2. विशाल डहरिया
3. शांतनु
4. ईशु सूर्यवंशी
5. आकाश सूर्यवंशी
जब्त हथियार
* 1 चाकू
* 1 तलवार
* 3 चापड
़
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
