
बिलासपुर,,, रतनपुर थाना पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए फ्लाई एश ब्रिक्स फैक्ट्री से चोरी हुए टुल्लू पम्प के मामले में चंद घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है! हैरान कर देने वाली बात यह है! कि चोरी करने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि फैक्ट्री में काम करने वाला ही निकला!
दिनांक 17/06/2025 को कृष्ण कुमार अग्रवाल, निवासी गाँधीनगर, थाना रतनपुर, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी फ्लाई एश ब्रिक्स फैक्ट्री, स्थित ग्राम घांसीपुर, से 16/06/2025 की रात टुल्लू पम्प (कीमत ₹5000) चोरी हो गया है! मामले की गंभीरता को देखते हुए रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की!
जांच के दौरान शक के घेरे में आए फैक्ट्री कर्मचारी प्रमोद कोराम, पिता कुंवर सिंह कोराम, उम्र 28 वर्ष, निवासी कैमाडीह थाना सीपत, जिला बिलासपुर, को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में प्रमोद ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी गया टुल्लू पम्प बरामद कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्र.आर. बलदेव सिंह, आर. राजेन्द्र साहू, एवं कीर्ति पैकरा की विशेष भूमिका रही। पुलिस की तत्परता और कुशल जांच से चोरी का मामला महज़ कुछ घंटों में सुलझ गया, जिससे आम जनता में सुरक्षा को लेकर विश्वास और मज़बूत हुआ है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
