
00 नामांतरण, सीमांकन और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश

बिलासपुर,,, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व मामलों की समीक्षा की! कलेक्टर ने कहा कि राजस्व संबंधी कार्य सीधे जनता से जुड़े होते है! इसलिए इनमें पारदर्शिता, तत्परता और संवेदनशीलता आवश्यक है। कलेक्टर ने एग्रीस्टेक योजना के तहत किसान पंजीयन अत्यंत धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मात्र 43 प्रतिशत किसानों का पंजीयन हुआ है।


बिलासपुर जिला राज्य में अभी भी पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कृषि और राजस्व विभाग को मिलकर विशेष शिविर आयोजित कर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक रास्तों का चिन्हांकन कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने कहा। बैठक में एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी, अपर कलेक्टर सुश्री ज्योति पटेल, संयुक्त कलेक्टर श्री एसएस दुबे, सभी एसडीएम और तहसीलदार उपस्थित थे।
कलेक्टर ने बैठक में नामांतरण, सीमांकन, बंटाकन मामलों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि से संबंधित मामलों को राजस्व न्यायालयों में लंबित न रखा जाए। सभी तहसीलदारों को राजस्व भूमि पर अतिक्रमण की पहचान कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को वन भूमि का अभिलेख तैयार करने के निर्देश दिए। इसके लिए सभी अधिकारी फिल्ड पर जाकर यह रिपोर्ट तैयार करें। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना की भी समीक्षा की। इसके अलावा बैठक में कलेक्टर ने ई कोर्ट प्रकरण, जाति प्रमाण पत्र, सीमांकन, डायवर्सन, अभिलेख शुद्धता, नजूल भूमि आबंटन, भू नक्शा अपडेशन आदि की समीक्षा कर विस्तृत दिशा निर्देश दिए।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
