Thu. Oct 22nd, 2026

गुंडों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 40 वारंट तामील, 133 बदमाश चेक, संदेहियों की सघन जांच जारी…

बिलासपुर,,,,  पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 12 स्थायी और 28 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 40 वारंट तामील किए! 133 गुंडे और निगरानी बदमाशों की जांच की गई, 16 संदिग्धों के दस्तावेजों की सघन जांच जारी है! पुलिस ने बदमाशों पर सख्त कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बढ़ाई है!

इस सघन चेकिंग अभियान में लंबे से फरार स्थायी वारंटियों की भी गिरफ्तारी की गई है! थाने के रजिस्टर्ड गुंडे एवं बदमाशों के साथ ही अन्य प्रमुख बदमाशों को भी तलब कर उनकी गतिविधियों की समीक्षा की गई! कुछ अन्य चिन्हित बदमाश, पूर्व की कार्यवाहियों के फलस्वरूप वर्तमान में जेल में निरुद्ध हैं!

यह सतत अभियान बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत चलाया जा रहा है! ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनी रहे तथा असामाजिक तत्वों में पुलिस का स्पष्ट भय बना रहे!

बिलासपुर पुलिस की आप सब से अपील है! कि यदि आपके जानकारी में कोई भी ऐसा संदिग्ध व्यक्ति निवास कर रहा हो! जो स्थानीय न हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed