
बिलासपुर,,,, पुलिस ने ग्राम खांडा में अवैध कच्ची महुआ शराब के बड़े जखीरे पर कार्रवाई की! सफाईकर्मी बनकर पहुंची सीपत पुलिस ने 1040 लीटर महुआ शराब, देशी प्लेन शराब, उपकरण जप्त कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड भेजा गया।


सीपत को मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम खांडा में कुछ लोग अवैध रूप से भठठी का कच्ची महुआ शराब बना रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन एवं एडीशन एसपी ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा ने स्वयं टीम का नेतृत्व करते हुए सीपत टीआई गोपाल सतपथी एवं सीपत थाना व अन्य थाना स्टाफ की पृथक पृथक सात टीम बनायी और खाड़ा के शातिर शराब कोचियों को पकड़ने के लिए अपनी पहचान छुपाने की मंशा से पुलिस टीम सफाईकर्मी बनकर तत्काल ग्राम खाडा के मोहल्ले में कई टीम बनाकर रेड कार्यवाही किया गया, जहां आरोपी गण द्वारा भट्टी में शराब बनाते रंगे हाथ पकड़े गए एवं बना हुआ शराब जिसे डंप कर रखा गया था जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी मीना बाई (150 लीटर), चांदनी सिदार (105 लीटर), परदेशी सिदार (175 लीटर), सुकृता गोंड (180 लीटर), वेदलाल गोंड (145 लीटर), रेशम बाई (155 लीटर), बेदमीत गोंड (130 लीटर), एवं वही जांजी के उत्तम भोई को भी देशी प्लेन शराब ले जाते (5.760 ली देशी प्लेन शराब) कुल 1040 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3,12,000 रूपये एवं 5.760 लीटर देशी प्लेन शराब कीमती 2560 रू को जप्त किया जाकर सभी आरोपीयो के विरूद्व आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(1)(च) के तहत् कार्यवाही किया गया। आरोपीयो न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में इनका रहा योगदान – निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि सहेत्तर कुर्रे, कमलफूल साहू, धर्मेंद्र यादव, शिव सिंह बक्साल, प्र आर परमेश्वर सिंह, जयपाल बंजारे, प्रफुल्ल सिंह, आरक्षक प्रकाश जगत, ज्ञानेश्वर यादव, दीपक साहू, शरद साहू, अवधेश कश्यप, दिनेश पटेल, मोतीलाल पटेल, अजय भारद्वाज, सुभाष मरावी, शैलेंद्र कुर्रे, अमीर अंचल, नितिश कश्यप, म आरक्षक ज्योति जगत, प्रीतिदास, सहित बिलासपुर रक्षित केंद्र एवं अन्य थाना से पहुची महिला टीम ने पूरे उत्साह और मेहनत से उक्त कार्यवाही को सफल बनाया।
गिरफ्तार आरोपी 👇👇👇
मीना बाई सिदार पति कलीराम सिदार उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम खांड़ा, स्कूल पारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर, छ0ग०।
- चांदनी सिदार पति गणेश सिदार उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम खांड़ा, स्कूल पारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर, छ0ग0 ।
- परदेशी सिदार पिता संतराम सिदार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खांड़ा, स्कूल पारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर, छ0ग0 ।
- श्रीमती सुकृता गोड़ पिता स्व. केजूराम गोड़ उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम खांड़ा, राईसमिल पारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर, छ0ग0 ।
- वेद लाल गोड़ पिता धनसिह गोड़ उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम खांड़ा, राईसमिल पारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर, छ0ग0 ।
- रेशम बाई सिदार पति मनोज सिदार उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम खांड़ा, बाजार पारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर, छ0ग0 ।
- बेदमति गोड़ पति स्व. मदन सिंह गोड़ उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम खांड़ा, राईसमिल पारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर, छ0ग0 ।
- उत्तम भोई पिता चोवा राम भोई उम्र 55 वर्ष साल निवासी जांजी, पेट्रोल पंप के पीछे, थाना सीपत, जिला बिलासपुर, छ0ग
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
