
कोटमी चौकी क्षेत्र अंतर्गत होटल पैराडाइज में अवैध अंग्रेजी शराब के भंडारण और बिक्री की सूचना मिलने पर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है! पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के मार्गदर्शन में साइबर सेल जीपीएम और चौकी कोटमी की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध ढंग से दबिश दी! पुलिस ने इस कार्रवाई में 4 लाख रुपए कीमत की अंग्रेजी शराब जप्त की है, जिसे मध्य प्रदेश से तस्करी करके लाई गई थी।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर होटल परिसर और उससे लगे निर्माणाधीन बाड़े में छापा मारा जहां होटल संचालक राजेश शर्मा पिता सुखदेव प्रसाद शर्मा, उम्र 47 वर्ष, निवासी अकोला चौकी कोटमी को उसकी महिंद्रा टीयूवी (क्रमांक JH 01 BU 1088) में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया।पुलिस ने मौके पर अंग्रेजी शराब गोवा ब्रांड के 227 नग (180ml), बैगपाइपर के 48 नग (180ml) एवं ब्ल्यू चिप्स के 17 बॉटल जप्त किए है। कुल मिलाकर लगभग 52.560 लीटर शराब और संबंधित वाहन सहित ₹3,96,200/- मूल्य की संपत्ति जब्त की गई। जप्त शराब को मध्य प्रदेश से तस्करी करके लाई गई थी।आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य की शराब का अवैध परिवहन एवं होटल/ढाबा परिसर से बिक्री करने के आरोप में आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है।इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव एवं कोटमी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अजय वारे के नेतृत्व में पुलिस टीम में प्रधान आरक्षक चौपाल कश्यप, आरक्षक राजेश शर्मा, हर्ष गहरवार, महेंद्र परस्ते, ऋषि साहू सहित थाना स्तर से उप निरीक्षक रणछोड़ दास सेंगर, प्रधान आरक्षक पवन राठौड़ एवं अन्य स्टाफ शामिल रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
