
00 कांग्रेस शासन काल में रसूखदार होने का खूब दिखाया गया है जलवा कांग्रेस शासन काल के बोलती थी तूती

बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी के के श्रीवास्तव को भोपाल के एमराल्ड हॉटल से गिरफ्तार करने की खबर मिली है! सूत्र बता रहे है! कि रायपुर पुलिस आरोपी केके श्रीवास्तव को भोपाल से रायपुर लाने कार्रवाई कर रही है! पूर्व सीएम के करीबी केके श्रीवास्तव और उनके बेटे कंचन श्रीवास्तव पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लिमिटेड में 500 करोड रुपए का ठेका दिलवाने का झांसा देकर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक से 15 करोड़ रुपए वसूलने का आरोप लगा है! 10 माह पहले रायपुर के तेलीबांधा थाने में पूर्व सीएम के करीबी पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कराया गया था!तब से केके और उनका बेटा फरार थे! उनकी जमानत हाईकोर्ट से भी खारिज होने के बाद से पुलिस को उनकी तलाश थी! जिनके दस माह बाद भोपाल से पकड़े जाने की खबर है!
राजनीति में आया उफान,चर्चाएं होने लगी
केके की गिरफ्तारी की खबर से छत्तीसगढ़ की राजनीति में फिर उफान आ गया है! चर्चा है! कि पकड़े गए केके और उनके पुत्र से और कई मामलों से पर्दा उठने और उनके करीबियों के जेल जाने का रास्ता खुल गया है!
पूर्व सीएम आते थे घर,तंत्र मंत्र और पूजा करने आते थे
केके श्रीवास्तव कांग्रेस शासन कॉल में उस समय सीएम रहे भूपेश बघेल के बेहद करीबी थे! कहा जा रहा कि पूर्व सीएम पूजन, तंत्र-मंत्र और अनुष्ठान के लिए अक्सर उनके भारतीय नगर के निवास पर आते थे! इसके चलते प्रदेश में उनकी तूती बोलती थी! प्रदेश भर के अफसर उनके आगे पीछे घूमते थे!
पूर्व सीएम के करीबी होने का उठाए थे फायदा
पूर्व सीएम कें करीबी होने का पूरा फायदा उठाकर प्रदेश भर में ठेका और राजनीति में इधर उधर करना तबादला करवाना और कोयले का कारोबार करता रहता था! जिसके कारण श्रीवास्तव की तूती बोलती थी!
पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी केके श्रीवास्तव को भोपाल से किया गया गिरफ्तार
500 करोड़ रुपए का ठेका दिलवाले की थी ठगी
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव के खिलाफ 500 करोड रुपए का ठेका दिलवाने के नाम से ठगी के मामले में 10 माह पहले पुलिस ने अपराध दर्ज किया था! और इसके अलावा आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम भी उनके खिलाफ जांच कर रही थी! दस माह की फरारी के बाद अब केके श्रीवास्तव को रायपुर पुलिस और ईओडब्ल्यू की टीम ने भोपाल के एक होटल से गिरफ्तार किया है! बता दे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी रहे केके श्रीवास्तव को रायपुर पुलिस की टीम ने भोपाल के होटल से गिरफ्तार कर लिया है! 10 माह पहले रायपुर के तेलीबांधा थाने में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लिमिटेड में 500 करोड रुपए का ठेका दिलवाने का झांसा दे 15 करोड़ रुपए वसूलने और धोखाधड़ी करने पर केके श्रीवास्तव और उनके बेटे कंचन श्रीवास्तव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी! तब से केके और उनका बेटा फरार है! उनकी जमानत हाईकोर्ट से भी खारिज हो चुकी है! अब दस माह बाद केके श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है! केके श्रीवास्तव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेहद करीबी माने जाते थे। बिलासपुर निवासी केके श्रीवास्तव व्यापारी होने के अलावा तांत्रिक भी थे! उनसे प्रदेश के बड़े नेता तंत्र अनुष्ठान भी करवाते थे! दिल्ली के रावत एसोसिएट्स के मालिक अर्जुन रावत ने केके श्रीवास्तव और उनके बेटे पर एफआईआर दर्ज करवाई थी! दर्ज एफआईआर के अनुसार उनकी कंपनी हाईवे कंस्ट्रक्शन, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और सरकारी बिल्डिंग का निर्माण करती है! केके श्रीवास्तव ने उन्हें स्मार्ट सिटी लिमिटेड रायपुर में 500 करोड़ रुपए का ठेका दिलवाने का झांसा दे 15 करोड़ रुपए विभिन्न खातों में ले लिए थे! उसकी मुलाकात वर्ष 2023 में आध्यात्मिक गुरु प्रमोद कृष्णन के माध्यम से केके श्रीवास्तव से हुई थी! केके श्रीवास्तव ने उन्हें सरकार में ऊंची पहुंच बताई और सरकारी ठेका दिलवाले का झांसा दिया!
एफआईआर के अनुसार प्रदेश के सबसे बड़े नेता से केके श्रीवास्तव ने रावत एसोसिएट्स के मालिक से मुलाकात करवाई थी! जिस पर प्रदेश के सबसे बड़े नेता ने कहा था! केके श्रीवास्तव अच्छे व्यक्ति हैं! और ये जो बोलेंगे वो करते है! विभिन्न खातों में 15 करोड रुपए देने के बाद भी जब ठेके हासिल नहीं हुए तब रावत एसोसिएट के मालिक ने अपने रुपए वापस मांगे पर केके ने पैसे नहीं लौटाए! पैसों के बदले जो चेक दिया वह भी बाउंस हो गया! जिस पर तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई!
जोमैटो, स्विगी में काम करने वाले लड़कों के नाम से ही करोड़ों रुपए ट्रांजैक्शन
एफआईआर दर्ज होते ही केके श्रीवास्तव और उनके बेटे कंचन फरार हो गए! पहले जिला न्यायालय फिर हाईकोर्ट से उनकी अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज हो गई! दूसरी तरफ पुलिस को जांच में जिन खातों में केके ने रकम ली थी! उसके ट्रांजैक्शन चेक करने पर पता चला कि जोमैटो, स्विगी में काम करने वाले लड़कों के नाम से ही करोड़ों रुपए ट्रांजैक्शन किए गए हैं! तत्कालीन एसएसपी संतोष सिंह ने केके श्रीवास्तव को भगोड़ा घोषित करते हुए उसे पर इनाम भी घोषित किया था! इसके अलावा ईडी को भी जांच के लिए पत्र लिखा गया था!
ईडी ने भी जांच के बाद 50 करोड रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग का मामला
ईडी ने भी जांच के बाद 50 करोड रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग का मामला केके श्रीवास्तव के खिलाफ दर्ज किया है! ईडी भी केके की तलाश में थी! इसके अलावा मिली जानकारी के अनुसार आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो भी केके श्रीवास्तव के खिलाफ जांच कर रही है! केके की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस के साथ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम भी भोपाल गई थी! भोपाल के एमराल्ड होटल से केके श्रीवास्तव की गिरफ्तारी के बाद उन्हें रायपुर लेकर टीम निकल गई है!!!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
