
रायपुर,,,, खम्हारडीह थाना क्षेत्र में मकान एवं क्लीनिक में हुई तीन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है! आरोपियों के कब्जे से 2 लैपटॉप, 1 कैमरा, 1 घड़ी और नगदी लगभग 2 लाख रुपये जब्त। मामले में विधि संघर्षरत तीन बालक भी शामिल हैं!

प्रार्थिया सुजाता सिंधी ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह आस्था ग्रीन्स वीआईपी स्टेट शंकर नगर रायपुर में रहती है तथा पहलाजानी नर्सिंग होम के पास एमआईजी-16 सेक्टर- 03 शंकर नगर रायपुर मंे इन्स्पायर फिजियो एडवांस फिजियो थैरेपी एण्ड वेलनेस सेंटर एवं हेयर इन का संचालन करती है। प्रार्थिया दिनांक 19.06.2025 को रात्रि करीबन 09.00 बजे अपनी क्लीनिक बंद कर घर चली गयी थी। दिनांक 20.06.2025 को सुबह प्रार्थिया की स्टाफ ने फोन कर बताई कि वह क्लीनिक का दरवाजा खोलकर अंदर गई देखा तो पाया कि क्लीनिक के दरवाजा मे लगा कुण्डी टूटा हुआ था तथा क्लीनिक के केबिन में दराज में रखा नगदी रकम नही था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थिया के क्लीनिक के दरवाजे के कुण्डी का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर दराज में रखे उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 134/25 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके साथ ही प्रार्थिया के क्लीनिक में पूर्व में भी अज्ञात चोर द्वारा क्लीनिक के कुण्डी को तोड़कर अंदर प्रवेश कर नगदी रकम चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 89/2025 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। चोरी की घटनाओं को उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अUतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खम्हारडीह को आरोपियों की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थीयों सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त पंडरी लोधीपारा निवासी विवेक दुबे की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की उक्त घटनाओं को अपने तीन साथी जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है के साथ मिलकर अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत तीनों बालकों की पतासाजी कर पकड़ा गया। चारों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से चोरी 02 नग लैपटॉप, 01 नग कैमरा, 01 नग घड़ी तथा नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त* कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
निरीक्षक मनोज साहू थाना प्रभारी खम्हारडीह, एण्टी क्राईम एण्ड़ साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, खिलेश्वर राजपूत, आर. प्रमोद बेहरा, कलेश्वर कश्यप, महेन्द्र पाल साहू, विजय बंजारे, राजकुमार देवांगन तथा थाना खम्हारडीह से सउनि भगवान यादव, प्र.आर. सचिन पाण्डेय, दीपक पटेल तथा आर. पवन त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
कब्जे से चोरी का 02 नग लैपटॉप, 01 नग कैमरा, 01 नग घड़ी तथा नगदी रकम किया गया है जप्त।*जप्त समान की कुल कीमत है लगभग 2,00,000/- रूपये।*
01. विवेक दुबे पिता विजय कुमार दुबे उम्र 19 साल निवासी जय हिंद चौक लोधी पारा वर्मा बाडा थाना- पंडरी जिला रायपुर।
02. विधि के साथ संघर्षरत
03 बालक। *कार्यवाही में निरीक्षक मनोज साहू थाना प्रभारी खम्हारडीह,
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
