
बिलासपुर,,, कलेक्टर संजय अग्रवाल एंव एसएसपी रजनेश सिंह के संयुक्त निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज, राजस्व एंव पुलिस विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर विगत 16 जून 2025 को संयुक्त कार्रवाई की गई थी! संयुक्त कार्रवाई मे खनिज रेत के अवैध उत्खनन एंव परिवहन करते वाहनों को पकड़ा गया था!

उक्त वाहनों के विरुद्ध 10 पुलिस थानों चौकियों मे जप्त किये गए 56 वाहनों के चालकों व मालिकों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किया गया है! जिसमे थाना सरकंडा मे 2 हाइवा वाहन, थाना सिविल लाइन मे 3 ट्रेक्टरमय ट्राली, थाना चकरभाटा मे 4 ट्रेक्टर मय ट्राली, जूनापारा चौकी मे 2 हाइवा, हिर्री थाना 02 ट्रेक्टरमय ट्राली, कोनी थाना मे 6 ट्रेक्टरमय ट्राली, थाना पचपेड़ी मे 7 हाइवा व 3 ट्रेक्टरमय ट्राली, थाना मस्तूरी मे 3 ट्रेक्टरमय ट्राली, थाना कोटा मे 11 ट्रेक्टरमय ट्राली एंव चौकी बेलगहना मे 1 पोकलेन मशीन 1 जे सी बी मशीन और 8 ट्रेक्टर मय ट्राली 1 ट्राली के चालकों/मालिकों वाहन मालिकों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किया गया है।उक्त कृत्य मे संलिप्त वाहन चालकों/मालिकों के विरुद्ध खान एंव खनिज (विकास एंव विनियमन)अधिनियम 1957 की धारा 4(1),4(1क), 21 एंव भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारायें 303(2),3(5) के तहत एफ. आई.आर. दर्ज किया गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज, राजस्व एंव पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई जारी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
