
बिलासपुर,,,, कलेक्टर संजय अग्रवाल के खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है! खनिज अमला बिलासपुर द्वारा तहसील बेलगहना अंतर्गत करही कछार, रतखंडी, खोलिपारा, झेझरिपारा, केकराडीह क्षेत्र का निरीक्षण किया गया!

जिसमें ग्राम पंचायत करही कच्छार अंतर्गत खोलिपारा, झेझरिपारा एंव केकराडीह मोहल्ला मे अलग अलग 14 स्थानों पर खनिज रेत की मात्रा लगभग 300 ट्रिप ट्रेक्टर ट्राली द्वारा अवैध रूप से भण्डारित खनिज रेत को खनिज नियमों के तहत जप्त किया गया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भण्डारण किया जाना बताया गया। जिसके पश्चात समस्त भण्डारित खनिजों को ग्राम कोटवार मुक्ता मणि मानिकपुरी के सुपुर्द किया गया। खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
