
बिलासपुर,,, डिजिटल युग ने जहां जीवन को आसान बनाया है! वहीं साइबर अपराधियों के लिए भी नए रास्ते खोल दिए हैं! बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक वकील ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया! गूगल पर हेल्पलाइन नंबर सर्च करना उन्हें भारी पड़ गया! राजीव विहार निवासी वकील दीपक धारा ने अपने दिवंगत पिता की पेंशन ट्रांसफर कराने के लिए SECL के SBI ब्रांच में आवेदन दिया था! जब दो महीने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने इंटरनेट पर SBI हेल्पलाइन नंबर सर्च किया! इसी दौरान वह एक फर्जी नंबर के संपर्क में आ गए! जो साइबर ठगों का था! वकील दीपक धारा को जैसे ही कॉल आया, उनसे खाते की गोपनीय जानकारी मांगी गई! उन्हें लगा कि यह बैंक का अधिकृत कॉल है! उन्होंने जैसे ही OTP और अन्य डिटेल साझा की, उनके खाते से पलभर में 94 हजार रुपये उड़ा लिए गए! जब तक वे कुछ समझ पाते, साइबर ठग अपना खेल कर चुके थे! सरकंडा पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
