
बिलासपुर,,, जिले में लगातार हो रहे अवैध धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर से बवाल हो गया! दोनों ही पक्ष आमने-सामने खड़े हो गए! जिसके चलते तोरवा थाना पुलिस छावनी में तब्दील हो गया!

दरअसल आरोप लगते रहे हैं! कि बिलासपुर में बड़े पैमाने पर अवैध धर्मांतरण किया जा रहा है! ईसाई मिशनरीज की फंडिंग से हिंदुओं को प्रलोभन देकर अवैध तरीके से धर्मांतरित करने के आरोप लगते रहे हैं! बताया जा रहा है! कि इस रविवार को भी चर्च में होने वाले संडे प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में हिंदुओं के शामिल होने और उनके धर्मांतरण के प्रयास की शिकायत के बाद पुलिस कार्यवाही के लिए तोरवा पावर हाउस, केंवट पारा स्थित बैतहलम चर्च पहुंची!

पीछे-पीछे हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोग भी वहाँ पहुंच गए!
इन लोगों को पुलिस के साथ देखकर चर्च में मौजूद लोग आक्रामक हो उठे और उन्होंने महिलाओं को सामने कर दिया! इस कारण से पुलिस को बिना कार्रवाई के ही लौटना पड़ा! इधर इस कार्रवाई से नाराज ईसाई समुदाय के लोग रैली बनाकर तोरवा थाने पहुंच गए! और हिंदू संगठन से जुड़े लोगों पर तरह-तरह के आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे, जिसकी खबर लगते ही उनकी दुगनी संख्या में हिंदू संगठन से जुड़े लोग पहुंच गए!

आरोप यह भी लगाया गया कि ईसाई समुदाय द्वारा हिंदू संगठन से जुड़े लोगों पर पथराव किए गए, तो वही ईसाई समुदाय ने महिलाओं के साथ अभद्रता का आरोप लगा दिया! इसके बाद तोरवा थाने के भीतर ईसाई समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए तो वहीं बाहर हिंदू संगठन से जुड़े लोग नारेबाजी करने लगे! बीच में पुलिस दीवार बनकर खड़ी हो गई!

सूचना मिलते ही सभी पुलिस के आला अधिकारी तोरवा थाने पहुंच गए! अतिरिक्त बल भी बुला लिया गया, जिससे थाना छावनी में तब्दील हो गया!
ईसाई समुदाय का कहना है! कि उनके प्रार्थना सभा में दखल दिया जा रहा है! तो वही हिंदू संगठन आरोप लगा रहे हैं! कि शहर के अन्य कुछ स्थानों की तरह गली के भीतर मौजूद बेथलहम चर्च में भी अवैध रूप से धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा है! जिसके चलते आसपास की बड़ी हिंदू आबादी ईसाई बन चुकी है! इसलिए कड़े कानून बनाने की मांग भी लगातार संगठन से जुड़े लोग कर रहे हैं! इधर पुलिस दोनों ही पक्षों को समझाइश देकर मामले को शांत करने का प्रयास करती दिखी!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
