
बिलासपुर,,,, तखतपुर पुलिस ने शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर किश्तों में 43 लाख की ठगी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है! गिरफ्तार आरोपियों मे से एक पहले ही किसी अन्य मामले में जेल की सजा काट रहा है! फरार दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल दाखिल कराया है! पकड़े गए तीनों आरोपी खाद्य निरीक्षक, हास्टल अधीक्षक, पटवारी पद के लिए 4300000 रूपये की ठगी किया है! तखतपुर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर आरोपियों को जेल दाखिल करने से पहले कोर्ट में पेश किया! पकड़े गए तीनो आरोपी तखतखपुर के निगारबन्द, सिविल लाइन थाना विनोबानगर और नेचर सिटी सकरी के निवासी हैं!
एडिश्नल पुलिस कप्तान अर्चना झा ने जानकारी दिया कि सूर्यकांत जायसवाल ने अपने दो पुत्र और एक पुत्री को खाद्य निरीक्षक, हास्टल अधीक्षक, पटवारी पद के लिए 8 फरवरी 2022 से 5 जून 2023 के बीच किस्तो मे 43 लाख रूपये अनीश राजपूत विष्णु राजपूत और जावेद खान दिया। शिकायत के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। साथ ही मामले में वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह को अवगत कराया गया।
शिकायतकर्ता ने किया छल

वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा ने जांच पड़ताल को लेकर टीम का गठन किया। जांच पड़ताल के दौरान पाया गया कि शिकायतकर्ता सूर्यकांत जायसवाल ने आरोपियों से सपर्क कर अपने दोनों पुत्र और पुत्री को शासकीय नौकरी दिलाने के लिए नियम के खिलाफ बईमानी पूर्वक शासकीय सेवक बनाने का प्रयास किया। सूर्यकांत ने अलग अलग समय में आरोपियों को किश्तों में 43,00000 रूपये दिये। इस दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि सूर्यकांत ने न केवल शासन के साथ छल किया है। बल्कि प्रतियोगिता में शिरकत करने वाले अन्य प्रतिभागियों से भी छल किया है।
तीसरे पहले ही जेल में बन्द
अतिरिक्त पुलिस कप्तान ग्रामीण श्रीमति अर्चना झा ने बताया कि पुलिस टीम ने तखतपुर पुलिस के साथ मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिश्यिल रिमाड पर भेजा है। जबकि तीनों में शामिल एक अन्य आरोपी जावेद खान किसी अन्य प्रकरण में पहले से ही जेल की सजा काट रहा है। पुलिस टीम ने बाहर घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल में बन्द तीसरे आरोपी का साकेतिक रूप से गिरफ्तार कर प्रकरण को कोर्ट के सामने पेश किया। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को आईपीसी की अलग अलग धाराओं में गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया!
तीनों आरोपियों का नाम पता ठिकाना
1) विष्णु प्रसाद राजपूत पिता स्व भुखउ प्रसाद राजपूत निवासी ग्राम निगारबंद थाना तखतपुर बिलासपुर
2) सीमा सोनी पति जावेद खान विनोबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
3) सूर्यकांत जायसवाल पिता गोरे लाल निवासी बरेला थाना जरहागावं हाल मुकाम नेचर सिटी सकरी
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 31, 2026अमर अग्रवाल का आया नाम, सियासी गलियारों में मचाया हलचल… भाजयुमो कोषाध्यक्ष के समर्थन में समर्थकों ने संभाला मोर्चा, चर्चाओं के बाजार में बढ़ी गर्मी, अब हर जुबां पर अमर और संगठन की बात…
UncategorizedOctober 31, 2026सत्ता बदली, चखना मंडी के खिलाड़ी बदले, पुराने बस स्टैंड से चांटीडीह और चिंगराजपारा तक नेताओं की कथित सरपरस्ती में फल-फूल रहा कारोबार, 64 में 32 दुकानें बंद मगर आधे शहर में जाम छलकाने का इंतजाम…
UncategorizedOctober 31, 2026मिलावटखोरों की मिठास पर R.R देवांगन का शिकंजा, बंगाल स्वीट्स से लड्डू तो साई सुपर मार्केट से गुलाब जामुन मिक्स तक के सैंपल, खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ दबिश से कारोबारियों में खलबली, अब लैब रिपोर्ट खोलेगी शुद्धता की पोल, R.R देवांगन की निगरानी में जारी रहेगा अभियान…
UncategorizedOctober 31, 2026तहसील में तहलका, सीपत में महिला अफसर को फोन पर गाली, सकरी में पक्षकारों के बीच मारपीट का बवाल, कहीं CM हेल्पलाइन बनी सिरदर्द तो कहीं तहसील दफ्तर बना अखाड़ा, दो घटनाओं से प्रशासनिक महकमे में उबाल…
