
बिलासपुर,,, जिले में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर बिल्हा थाना क्षेत्र में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है! अपराधियों में भय पैदा करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बिल्हा पुलिस द्वारा हर शनिवार और रविवार को निगरानी बदमाशों और गुंडा तत्वों की नियमित रूप से चेकिंग की जा रही है!
थाना प्रभारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक बिल्हा थाना क्षेत्र में कुल 09 निगरानी बदमाश और 19 गुण्डा बदमाश चिन्हित किए गए हैं। इन सभी को थाने में तलब कर उनकी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। यदि किसी की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है!
इस लगातार निगरानी और कड़ाई के चलते क्षेत्र में अपराध दर में गिरावट देखी गई है, साथ ही बदमाशों में पुलिस कार्यवाही का डर भी स्पष्ट रूप से नजर आने लगा है। पुलिस प्रशासन का यह अभियान आने वाले समय में भी इसी तरह सतत रूप से जारी रहेगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड से मचा तहलका! सरकंडा पुलिस के नोटिस से तहसील में भगदड़, आधा दर्जन कर्मचारी तलब, कोनी-कोटा से नए मामलों की चर्चा तेज, छोटे कर्मचारियों पर शिकंजा और बड़े चेहरों को बचाने के आरोपों ने बढ़ाई हलचल…
