
बिलासपुर,,,, पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान के तहत 29 जून 2025 को चलाए गए सघन अभियान में 6 स्थायी व 20 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 26 वारंट तामील किए गए। 124 गुंडा व निगरानी बदमाशों की जांच की गई। 9 संदिग्धों से पूछताछ हुई। पुलिस का यह अभियान अपराध पर नियंत्रण हेतु जारी रहेगा! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ACCU) श्री अनुज कुमार के नेतृत्व में शहरी एवं ग्रामीण थाना क्षेत्रों में एक विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

इस अभियान के दौरान समस्त थाना-चौकी क्षेत्रों में सक्रिय गुंडा व निगरानी बदमाशों की सकुनत (निवास स्थान) पर जाकर गुजर-जाँच, वारंटियों की धरपकड़, बदमाशों को थानों में तलब कर पूछताछ, तथा संदिग्ध व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट लेकर तथा ICJS पोर्टल के माध्यम से गहन तलाशी की गई। इसके साथ ही बिलासपुर में अवैध तरीके से रहने वाले विदेशी नागरिकों के बारे में भी तस्दीक की गई।
अभियान के मुख्य उद्देश्य थे:
- जिले में असामाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाना,
- गुंडा/निगरानी बदमाशों की गतिविधियों का आकलन,
- संदिग्ध व्यक्तियों की तस्दीक करना,
- तथा स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ सुनिश्चित करना।
इस अभियान के दौरान:
🔹 6 स्थायी वारंट एवं 20 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 26 वारंट तामील किए गए।
🔹कुल 124 गुंडे एवं निगरानी बदमाशों को किया गया चेक।
🔹थाने न आने वाले गुंडे एवं निगरानी बदमाशों को उनके सकुनत पर जाकर चेक किया गया।
🔹 09 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की गई।
साथ ही कुछ अन्य चिन्हित बदमाश, पूर्व की कार्यवाहियों के फलस्वरूप वर्तमान में जेल में निरुद्ध हैं।
यह सतत अभियान बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत चलाया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनी रहे तथा असामाजिक तत्वों में पुलिस का स्पष्ट भय बना रहे।
बिलासपुर पुलिस की आप सब से अपील है कि यदि आपके जानकारी में कोई भी ऐसा संदिग्ध व्यक्ति निवास कर रहा हो, जो स्थानीय न हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 31, 2026अमर अग्रवाल का आया नाम, सियासी गलियारों में मचाया हलचल… भाजयुमो कोषाध्यक्ष के समर्थन में समर्थकों ने संभाला मोर्चा, चर्चाओं के बाजार में बढ़ी गर्मी, अब हर जुबां पर अमर और संगठन की बात…
UncategorizedOctober 31, 2026सत्ता बदली, चखना मंडी के खिलाड़ी बदले, पुराने बस स्टैंड से चांटीडीह और चिंगराजपारा तक नेताओं की कथित सरपरस्ती में फल-फूल रहा कारोबार, 64 में 32 दुकानें बंद मगर आधे शहर में जाम छलकाने का इंतजाम…
UncategorizedOctober 31, 2026मिलावटखोरों की मिठास पर R.R देवांगन का शिकंजा, बंगाल स्वीट्स से लड्डू तो साई सुपर मार्केट से गुलाब जामुन मिक्स तक के सैंपल, खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ दबिश से कारोबारियों में खलबली, अब लैब रिपोर्ट खोलेगी शुद्धता की पोल, R.R देवांगन की निगरानी में जारी रहेगा अभियान…
UncategorizedOctober 31, 2026तहसील में तहलका, सीपत में महिला अफसर को फोन पर गाली, सकरी में पक्षकारों के बीच मारपीट का बवाल, कहीं CM हेल्पलाइन बनी सिरदर्द तो कहीं तहसील दफ्तर बना अखाड़ा, दो घटनाओं से प्रशासनिक महकमे में उबाल…
