
बिलासपुर,,,, तारबाहर पुलिस व ACCU की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों प्रदीप वाधवानी व पवन गुप्ता से ₹2.57 लाख की हुक्का सामाग्री जब्त की गई। मुखबिर सूचना पर सीएमडी व अग्रसेन चौक से कार्रवाई कर सामग्री ज़ब्त की गई! दोनों आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजा गया!

विवरण -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.06.2025 को मुखबीर सूचना मिला कि एक सीएमडी चौक के पास एवं अग्रसेन चौक के पास अलग अलग व्यक्तियों द्वारा हुक्का फ्लेवर एवं हुक्का सामाग्री रखकर बिक्री कर रहा है उक्त सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा रेड कार्यवही करने निर्देशित किया गया। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन एवं निरी. कृष्णचंद सिदार थाना प्रभारी थाना तारबाहर एवं एसीसीयू प्रभारी अजरूद्दीन के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाकर सीएमडी चौंक पहंचकर हनुमान मंदिर के पास आरोपी प्रदीप वाधवानी पिता खेमचंद वाधवानी उम्र 42 वर्ष सा. पुराना बस स्टैंड थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से जप्त किया गया है एवं अन्य सामाग्री को घर में रखना बताने पर उसके घर की तलासी लेने पर आंगन में रखे कार्टूनों विभिन्न प्रकार के हुक्का सामाग्री एवं हुक्का फ्लेवर कीमती 228910 जप्त किया गया है बाद अग्रसेन चौंक के पास स्थित गुप्ता पान सेंटर के संचालक पवन गुप्ता पिता उमेश गुप्ता उम्र 24 साल के कब्जे से हुक्का सामाग्री एवं हुक्का फ्लेवर कीमती 28210 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है बाद उपरोक्त आरोपियो को प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया है उक्त कार्यवाही में उपनिरी रामनरेश यादव, प्रआर देवमुन पुहुप, नरेश बडा, आर. निखिल राव, तदबीर पोर्ते, प्रेम सूर्यवंशी, भागीरथी गेंदले, राजेश श्रीवास, राहुल राजपूत, रूपलाल चंद्रा का सराहनीय योगदान रहा।
आरोपी- 👇👇👇
1.प्रदीप वाधवानी पिता खेमचंद वाधवानी उम्र 42 वर्ष सा. पुराना बस स्टैंड थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.
2. पवन गुप्ता पिता उमेश गुप्ता उम्र 24 साल सा. राजकिशोर नगर थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग.
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड से मचा तहलका! सरकंडा पुलिस के नोटिस से तहसील में भगदड़, आधा दर्जन कर्मचारी तलब, कोनी-कोटा से नए मामलों की चर्चा तेज, छोटे कर्मचारियों पर शिकंजा और बड़े चेहरों को बचाने के आरोपों ने बढ़ाई हलचल…
