
जांजगीर-चाँपा,,,, थाना चांपा पुलिस ने नाबालिक से अनाचार कर फरार आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। आरोपी ने शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाया था। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ा। इस कार्रवाई में थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही! आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर दिनांक 20.06.2025 को थाना चांपा में अपराध क्र. 264/25 धारा 137 (2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में किया गया।
नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना स्तर से टीम गठित कर साइबर सेल की मदद से आरोपी अशोक कुमार को झारखंड तरफ से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, उनि. सिलमानी टोप्पो, सउनि ज्ञान प्रकाश खाखा महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता साहू, आर. प्रहलाद दिनकर, महिला आरक्षक संगीता लहरें एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
आरोपी अशोक कुमार पिता देवानद साव उम्र 19 साल पता नाकों खुर्द थाना बढ़गा गांव जिला हजारीबाग झारखंड
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
