Wed. Nov 4th, 2026

महापौर विधानी पर सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, कांग्रेस पार्षद दल ने की कड़ी कार्रवाई की मांग…

बिलासपुर,,,  शहर की प्रथम नागरिक महापौर पूजा विधानी एक बड़े विवाद में घिर गई हैं! कांग्रेस पार्षद दल ने उन पर और उनके पति अशोक विधानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है! कि वे वर्षों से मोपका और बूटा पारा देवरीखुर्द क्षेत्र की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से ईंट भट्ठा चला रहे हैं! आरोप यह भी है! कि निजी भूमि होने के बावजूद शासकीय जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है!

पार्षदों के अनुसार, यह मामला पहले भी समाचार पत्रों की सुर्खियों में आ चुका है! जहां यह उजागर हुआ कि राजस्व विभाग की मिलीभगत से यह अवैध गतिविधि संचालित हो रही है! कांग्रेस पार्षद दल ने इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है! और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की अपेक्षा जताई है! उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में राजस्व विभाग के अधिकारियों की भूमिका की भी गहराई से जांच होनी चाहिए

अब यह देखना अहम होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या रुख अपनाता है! और क्या महापौर के खिलाफ कोई कानूनी या प्रशासनिक कार्रवाई होती है!

यह मामला शहर की राजनीति में एक बड़ा मोड़ ला सकता है! विशेष रूप से आगामी चुनावों को देखते हुए।

बाईट,,, लक्ष्मी नाथ साहू पार्षद पति

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed