
जांजगीर,,,, जांजगीर पुलिस ने डरा-धमका कर दैहिक शोषण करने वाले कुख्यात बदमाश महेश यादव को गिरफ्तार किया! आरोपी फरार था! जिसे मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया! पिस्टल की धमकी देकर शोषण स्वीकार किया! आरोपी पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया!!!
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी द्वारा पीड़िता को डरा धमका कर दैहिक शोषण किया गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध दिनांक 14.06.25 को थाना जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कस्यप एवं सीएसपी जांजगीर श्रीमती कविता ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर सूचना पर आरोपी को उसके सकुनत से घेराबंदी कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि पिड़िता को डरा धमका कर पिस्टल से मारने की धमकी देकर अपने आप को जांजगीर जिले का बहुत बड़ा गुण्डा बताकर पीड़िता के साथ दैहिक शोषण करना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी के घर तथा उसके चार पहिया थार वाहन की तलाशी लिया गया जो किसी प्रकार का पिस्टल बरामद नहीं मिला आरोपी का थार गाड़ी को बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जाजगीर, उपनिरी भवानी सिंह, प्रआर राजकुमार चन्द्रा, राकेश तिवारी, आरक्षक नितिश विश्वकर्मा, विरेन्द्र भैंना का सराहनिय योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
