
बिलासपुर,,, कोटा विकासखंड के ग्राम खोंगसरा हॉयर सेकंडरी स्कूल के निरीक्षण में भारी अव्यवस्था पकड़ी गई। शनिवार को सवेरे की स्कूल में लगभग 2 सौ की दर्ज संख्या में से केवल एक दर्जन बच्चे उपस्थित हुए। स्कूल प्राचार्य ने इन बच्चों को पढ़ाई कराने के बजाय छुट्टी कर दी। उन्हें घर जाने को कह दिया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल तिवारी इसी दौरान निरीक्षण करते हुए लगभग 11 बजे अचानक स्कूल पहुंच गए!

पूछताछ किए जाने पूरा माजरा सामने आया। यही नहीं प्राचार्य ने बिना आवेदन पत्र के गैरहाजिर 4 शिक्षकों की उपस्थिति पंजी में सीएल चढ़ा दिया था। आवेदन पत्र मांगने पर बगलें झांकने लगे। श्री लहरें वहां प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदस्थ हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता और लापरवाही मानते हुए प्राचार्य सहित 9 शिक्षक और कर्मचारी को शो काज नोटिस जारी किए हैं। बिना आवेदन पत्र के अनुपस्थित शिक्षकों में लेक्चरर एम मीणा, सविता गांगुली, व्यायाम निदेशक डॉक्टर किरण सरावगी और एक कर्मचारी डीके चतुर्वेदी शामिल हैं। कुछ शिक्षक उपस्थित जरूर थे। गप्पे हांकते पाए गए। स्कूल में अभी तक न तो उनके द्वारा टाइम टेबल जारी किया गया है और न ही पाठ्यक्रम पंजी बनाई गई है। डायरी भी संधारित होना नहीं पाया गया। ऐसे लापरवाह किस्म के गैर जिम्मेदार 4 शिक्षकों को भी नोटिस जारी की गई है। इसके विपरीत खैरा (छपोरा) स्कूल के निरीक्षण में व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। बच्चे उपस्थित थे। कापी किताब वितरित हो चुके हैं। बच्चे उत्साह के साथ मध्याह्न भोजन ले रहे थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.25बिलासपुर के ‘सट्टा किंग’ अब पुलिस के रडार पर! राज, रोहित, सागर समेत 6 बड़े खाईवालों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित… ठिकाने बदलकर भाग रहे बुकी, पुलिस की दबिश से क्रिकेट सट्टा नेटवर्क में मचा जबरदस्त…
Uncategorized2026.05.25खिलाड़ी बुक’ का खेल पड़ा भारी, ईश्वरी मोबाइल दुकान के संचालक संतोष जसवानी गैंग ऑनलाइन सट्टा खिलाते धराया, लाखों कैश और 27 एटीएम कार्ड जब्त… बिलासपुर पुलिस की दबिश से सटोरियों में हड़कंप, फरार रोहित पंजवानी और साथियों पर भी शिकंजा कसना शुरू…
Uncategorized2026.05.25दारू के पैसों पर भड़का विक्की गुलहरे, शनिचरी बाजार में दोस्तों संग मचाया खूनी बवाल… पैसे नहीं मिले तो चाकू और पाइप से हमला, कोतवाली पुलिस ने दबोचकर उतारा गुंडागर्दी का नशा; तीनों आरोपी पहुंचे सीधे जेल…
Uncategorized2026.05.25मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे जुआ फड़ पर सरकंडा पुलिस का धावा, ताश की गड्डी संग उड़ रहे थे हजारों के दांव… 6 जुआरी धराए, ₹47,900 नगद जब्त; सट्टा-जुआ कारोबारियों में मचा हड़कंप, पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध धंधेबाजों की बढ़ी बेचैनी…
