
बिलासपुर,,, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिला बिलासपुर के जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम पंचायत बांधा में हितग्राही चयन में अनियमितता के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी! शिकायत के विरूद्ध जनपद पंचायत स्तर पर गठित टीम के द्वारा जाँच की गई, जिसमें आवास मित्र राजेश कुमार सोनवानी द्वारा कूटटरचना करते हुए फर्जी तरीके से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 6 हितग्राही जिसमें लैनी बाई/जनक राम गंधर्व, राजेश कुमार/कन्हैया,सरस्वती मरावी / रामस्वरूप, सोना/प्रदीप कुमार अग्रवाल, रामफल पोर्ते और गंगोत्री यादव के आवास की राशि का दुरूपयोग किया गया एवं अपने परिवार के सदस्यों का फर्जी पंजीयन एवं जियो टैगिंग करके संपूर्ण राशि का गबन करते हुए आहरण कर लिया गया!
प्रकरण में तत्कालीन अस्थायी रोजगार सहायक रितेश श्रीवास के द्वारा हितग्राहियों के आवासों का गलत पंजीयन एवं जियो टैगिंग किया गया एवं सचिव दिलीप पात्रे के द्वारा ग्राम सभा में गलत दस्तावेजों को सत्यापित करते हुए गलत प्रस्ताव पारित किया गया। उक्त संबंध में प्राप्त शिकायत में राजेश कुमार सोनवानी, रितेश श्रीवास एवं दिलीप पात्रे के द्वारा गंभीर लापरवाही, फर्जीवाड़ा एवं राशि की अनियमितता बरती गई। उक्त संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तखतपुर द्वारा आवास मित्र राजेश कुमार सोनवानी अस्थायी रोजगार सहायक रितेश श्रीवास तथा सचिव दिलीप पात्रे के विरूद्ध प्राथमिकी अपराध प्रकरण दर्ज कराया गया!!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
