Wed. Nov 4th, 2026

चोरों ने बनाया पुलिस के घर को निशाना ASP के घर से चांदी की मूर्ति ले गए चोर अब पुलिस जुटी जांच में…

बिलासपुर,,, बिलासपुर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति नगर स्थित रिटायर्ड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश गुप्ता के मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया! पूरा परिवार रायपुर में निवास करने लगा है! और समय-समय पर ही यहां आते है! हाल ही में जब पीड़ित परिवार बिलासपुर पहुंचा तो देखा कि मकान का दरवाजा और खिड़कियां टूटी हुई थीं!


चांदी की गणेश मूर्ति पर हाथ साफ


अंदर जांच करने पर पता चला कि भगवान गणेश की चांदी की मूर्ति चोरी हो चुकी है! मामले की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात नकाबपोश चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है! पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है! और चोरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed