
बिलासपुर,,, मंगलवार की देर रात मोटरसाइकिल से घर जा रहे युवा व्यापारी को रोककर आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने व्यापारी के घर के पास ही ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया! मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है!

सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले युवा व्यापारी विकास अग्रवाल अपने काम से देर रात लगभग एक बजे के आसपास बृहस्पति बाजार स्थित घर जा रहे थे! तभी उनके घर के पास शराब पी रहे अज्जू खान और बंटी यादव और अन्य पांच छै युवक अपने हाथ में रखे तलवार और बेसबॉल के डंडा से युवा व्यापारी को रोककर हमला करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम देने लगे!
कोई बड़ी घटना घटित होती इसके पहले ही हो हंगामे से आसपास के स्थानीय लोगों को भीड़ आते देख ये सभी हमलावर युवा व्यापारी विकास अग्रवाल को गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए!

इस घटना के पीछे की मुख्य वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है!लेकिन सूत्र बता रहे है! कि हमलावर बदमाश लड़के घटना को अंजाम देने से पहले युवा व्यापारी के घर के बाहर सड़क किनारे में खड़े होकर शराब पी रहे थे! और जैसे ही विकास अग्रवाल आया तभी सभी बदमाश लड़के रास्ता रोककर मारपीट करने लगे! इस मारपीट में युवा व्यापारी विकास अग्रवाल को सिर में दो जगह और हाथ पैर पीठ में कई जगह चोंट लगी है! घटना की जानकारी लगते ही मौके पर थाना सिविल लाइन की पेट्रोलिंग गाड़ी पहुंची जहां घायल को थाना लाया गया! समाचार लिखे जाने तक घायल युवा व्यापारी को मुलाहिजा के लिए अस्पताल ले जाया गया।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
