Wed. Nov 4th, 2026

दो थानों के बीच डिवाइडर पर मिला युवक का शव, गश्त और पुलिसिंग पर लापरवाही के आरोप, इलाके में फैली सनसनी…

बिलासपुर,,, बुधवार की सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना ने थाने की पुलिसिंग से लेकर गश्त करने वाले टीम के काम को लेकर सवालिया निशान लग रहा है! दो थाने के चन्द कदमों की दूरी में रोड डिवाइडर की दीवार में एक युवक का अर्ध नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला! इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस की गश्त और पेट्रोलिंग पर सवाल उठने लगे! इस घटना के सामने आने के बाद से आस पास सनसनी फैल गई!

लेकिन चंद कदमों की दूरी में स्थित थाने में तैनात पुलिस कर्मियों और पेट्रोलिंग गाड़ियों को युवक का शव नजर नहीं आया और ना जाने इस रास्ते से कितने बार पुलिस जवान और पेट्रोलिंग गाड़ी गुजरे होंगे इसके बाद भी सड़क में पड़े युवक की सुध किसी ने भी लेना मुनासिब नहीं समझा! दरअसल पूरा मामला सिविल लाइन थाना और यातायात थाना के सामने का है! जहां पर सड़क के ऊपर बने रोड डिवाइडर की दीवार पर दुर्ग निवासी दुर्गेश दास पिता विशाल दास उम्र लगभग 40 वर्ष एल आई जी 554 का बताया जा रहा है! सुबह सुबह मॉर्निग वॉक में निकले लोगों ने देखा कि काफी समय से अर्ध नग्न अवस्था में युवक उसी अवस्था में सोया हुआ! सन्देह होने पर इसकी सूचना बगल के थाना सिविल लाइन में दी गई! लेकिन सूचना मिलने के काफी समय बीत जाने के बाद भी घटना स्थल में कोई भी पुलिस कर्मी नहीं आया बार बार स्थानीय लोगों के द्वारा बोले जाने के बाद सिविल लाइन की पेट्रोलिंग गाड़ी में तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और देखा कि युवक कोई हरकत नहीं कर रहा और वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ है! युवक कैसे और कब आया इसकी किसी को जानकारी नहीं है! वही मृतक युवक के शरीर में भी किसी तरह का चोट का निशान भी नहीं है! पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई!


इस मामले को लेकर थाना सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने बताया कि लगभग चार बजे के आस पास यह युवक नशे के हालात में आया और वही वह सो गया! काफी देर तक कोई हरकत नहीं होने पर आस पास के लोगों की सूचना पर पुलिस टीम भेजी गई! जहां पर मृतक युवक के सम्बन्ध में जानकारी ली जा रही है! फिलहाल जो जानकारी सामने आ रही है! उसमें यह बताया जा रहा की यह युवक नशे का आदि है! और यह घूमकर इधर उधर भटकता रहता है! परिवार में सिर्फ इसकी एक बहन है! जिसकी पतासाजी की जा रही है!!!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed