
बिलासपुर,,, भारतीय जनता पार्टी मध्य मंडल में संगठन को मजबूती देने और कार्यकर्ताओं के अनुभव का लाभ लेने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है! मंडल स्तर पर पार्टी के सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है!
यह निर्णय पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ता सम्मान और अनुभवजन्य मार्गदर्शन को प्राथमिकता देने के दृष्टिकोण से लिया गया है! इससे वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को न केवल सम्मान मिला है! बल्कि उन्हें संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर भी मिलेगा!
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारियों और अन्य नेताओं ने सभी नवनामित विशेष आमंत्रित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी!
इस फैसले से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है! और यह कदम पार्टी के भीतर सामूहिकता और सम्मान की भावना को और प्रगाढ़ करेगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
