
बिलासपुर,,, शहर के व्यापार विहार स्थित ऑटो डीलिंग बाजार में मंगलवार रात को एक बेहद चिंताजनक और शर्मनाक घटना सामने आई है! कार पार्किंग के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक ऑटो डीलर ने अपने प्रतिद्वंद्वी डीलर पर अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया! पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है!
क्या है पूरा मामला?
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के व्यापार विहार इलाके में कमलेश ग्वालानी नामक युवक की ऑटो डीलिंग की दुकान है! मंगलवार रात लगभग 8 बजे कमलेश ने अपनी कार अपनी ही दुकान के पास खड़ी की थी! इस पर पास ही में दुकान चलाने वाले राकेश लांझेवार ने आपत्ति जताई!

कार नहीं हटाने पर राकेश लांझेवार ने अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर पहले कमलेश से गाली-गलौच की और फिर उसे दुकान से बाहर खींचकर मारपीट शुरू कर दी! बताया जा रहा है! कि कमलेश को बुरी तरह पीटा गया! पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है!
क्या कह रहे हैं पीड़ित कमलेश ग्वालानी?
पीड़ित कमलेश ग्वालानी ने बताया कि,“राकेश लांझेवार पिछले कई दिनों से जानबूझकर विवाद कर रहा है! वह ऑटो डीलिंग के व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा को लेकर मुझसे जलता है! मंगलवार को तो हद ही कर दी – दुकान में घुसकर गालियाँ दी और फिर मारपीट की!
कमलेश ने सिविल लाइन थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
प्रशासन से अपेक्षा
यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के नाम पर हो रही दबंगई और हिंसा को भी उजागर करती है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों ने भी इस घटना की निंदा की है और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
