
जांजगीर चांपा,,,,, थाना सारागांव पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार करने वाले आरोपी विरेन्द्र हंसराज को चंद घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा! पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई! आरोपी ने जुर्म कबूल किया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही सराहनीय रही!

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है! कि आरोपी का पीड़िता से जान पहचान होने से दोनों एक दूसरे से बातचीत करते थे। इसी बीच आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर उनके साथ जबरन अनाचार किया, पीड़िता शादी करने के लिए बोली तो आरोपी द्वारा टाल मटोल करने लगा की सूचना रिपोर्ट पर दिनांक 04.07.2025 को आरोपी के विरुद्ध थाना सारागांव में अप.क्रं. 97/25 धारा 376 (2) (n) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को लेकर हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी विरेन्द्र हंसराज निवासी कमरीद भाठापारा थाना सारागांव को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सारागांव निरीक्षक सावन कुमार सारथी एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
