
बिलासपुर,,, न्यायधानी में शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की शर्मनाक हरकत सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है! मामला सहायक संयुक्त संचालक शिक्षा, मुकेश मिश्रा से जुड़ा है, जिनका एक वीडियो 13 जून को वायरल हुआ था। वीडियो में मिश्रा कार्यालय परिसर में शराब के नशे में झूमते और लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे थे। इस घटना के बाद शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी उनके दुर्व्यवहार की शिकायत की थी। अधिकारी पर आरोप लगाया कि है कि उसने नशे के हालत में पुलिसकर्मियों शिक्षक सहित तमाम मौजूद लोगों को अमर्यादित टिप्पणी की जिसके वीडियो भी सबूत के तौर पर राजधानी के अधिकारियों तक भेजे गए!
शिकायतों और वीडियो के आधार पर रायपुर स्थित उच्च अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच के बाद मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि मिश्रा पर लंबे समय से अमर्यादित व्यवहार और शराब सेवन कर कार्यालय आने के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन पहली बार इसका वीडियो प्रमाण सामने आया। जिसके बाद अधिकारी के खिलाफ एक्शन लिया गया है ।
हालांकि आरोपी अधिकारी ने अपने बचाव में कहा कि वे नशे में नहीं थे, बल्कि पैर में चोट लगने के कारण ठीक से चल नहीं पा रहे थे। लेकिन शासन ने उनके इस पक्ष को खारिज कर दिया और वीडियो में साफ तौर पर उनकी स्थिति को देखते हुए किसी भी दलील को अस्वीकार कर दिया गया!

कापी
शिक्षा विभाग जैसे संवेदनशील विभाग में इस तरह की लापरवाही और अनुशासनहीनता पर शासन का यह कठोर कदम एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। फिलहाल मिश्रा के निलंबन से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
