
बिलासपुर,,, न्यायधानी में मोहर्रम से पहले शांति समिति की बैठक हुई ताकि इस पर्व को आपसी सौहार्द कायम रखते हुए मनाया जा सके लेकिन कुछ चरम कट्टरपंथियों ने इसमें भी विवाद घोल दिया! शनिवार को मन्नती शेर नाच के बहाने कुछ विधर्मी तारबाहर स्थित माँ शारदा मंदिर पर चढ़ गए!


इनमें से एक ईसाई और दो मुस्लिम थे! इसका वीडियो वायरल हुआ तो फिर हिंदू संगठनों का पारा चढ़ गया! अपनी आराध्य देवी के मंदिर पर इस तरह से चढ़कर नाच करने को अपमानजनक बताते हुए कहा गया कि यह सब कुछ जानबूझकर हिंदुओं को नीचा दिखाने के लिए किया गया है!
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फिर हिंदू संगठनों का आक्रोश बढ़ता चला गया! जिसके बाद मामले में संज्ञान लेते हुए तारबहार पुलिस ने मंदिर पर चढ़कर नाच करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है!
वही इसी बीच एक और मामला सामने आया है! जहां बिलासपुर में लगातार हो रहे अवैध धर्मांतरण, गौरक्षा आदि मुद्दों को उठाने वाले ठाकुर राम सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई! सोहेल नाम का युवक पहले भी धनंजय गिरी गोस्वामी को ऐसी धमकी दे चुका है!आईएसआईएस की तरह सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर पर लाल क्रॉस का निशान लगाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई! यह भी चर्चा में है! कि ठाकुर राम सिंह को मारने के लिए 16 लाख रुपए की सुपारी दी गई है! ठाकुर राम सिंह को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी मोहम्मद सोहेल खान उर्फ मोहम्मद मुस्तकीम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है! धमकी देने का आरोपी मोहम्मद सोहेल पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार हो चुका है!
इधर मां शारदा मंदिर पर चढ़कर दुस्साहस दिखाने और हिंदू योद्धा ठाकुर राम सिंह को मारने की धमकी देने के बाद हिंदू संगठनों में गहरा आक्रोश है! और यह नाराजगी सोशल मीडिया पर भी दिख रही है! दूसरी ओर शहर में मोहर्रम का पर्व मनाया जा रहा है!
पुलिस के लिए यह चुनौती पूर्ण समय है! ताकि शहर में स्थिति अनियंत्रित न हो और आपसी सौहार्द बना रहे! इस मामले में पुलिस ने समय रहते आरोपियों को गिरफ्तार कर यह संकेत दिया है! कि शहर की शांत फिजा में जहर घोलने के इरादे से धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों को वह बख्शने का कोई इरादा नहीं रखती!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
