
बिलासपुर,,, शहर की प्रमुख अपोलो रोड इन दिनों बदहाली और लापरवाही का प्रतीक बन चुका है! सड़क चौड़ीकरण के नाम पर सैकड़ों गरीबों के आशियाने तो तोड़ दिए गए! लेकिन आज तक न सड़क पूरी बन पाई और न ही लोगों को राहत मिल पाई! नतीजा यह है! कि यह रोड अब ‘मौत का रास्ता’ बन चुका है!

रविवार दोपहर करीब 11:55 बजे एक ई-रिक्शा चालक सावधानी से गाड़ी चला रहा था, लेकिन सड़क की खस्ता हालत के चलते उसका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, पर रोजाना इस तरह की घटनाएं यहां आम हो गई हैं!
अपोलो हॉस्पिटल जैसी जीवन रक्षक संस्था तक पहुंचने के लिए मरीजों को जान जोखिम में डालनी पड़ती है। आए दिन एम्बुलेंस, दोपहिया वाहन और स्कूल के बच्चे इस जर्जर मार्ग से गुजरते हैं और हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों और उबड़-खाबड़ सड़कों के कारण कमर और रीढ़ की हड्डियों में तकलीफें बढ़ती जा रही हैं।
स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाया है कि अगर किसी की जान जाती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? जनता की मांग है कि सड़क निर्माण कार्य को तत्काल पूरा किया जाए और सुरक्षित आवागमन की सुविधा बहाल की जाए। प्रशासन से लोगों ने अपील की है कि इस ओर शीघ्र गंभीरता से ध्यान दिया जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
