
बिलासपुर,,,, 07 जुलाई, 2025 दिनांक 05 जुलाई, 2025 को फरियादी श्री राधेश्याम धीरहे, पिता-चंडी प्रसाद धीरहे, उम्र-55 वर्ष, ग्राम- पड़ा हरदी ,पोस्ट-तुषार, थाना- जैजैपुर, जिला सक्ती छत्तीसगढ़ के द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट चांपा में आकर रिपोर्ट किया कि चांपा प्लेटफार्म के कॉलोनी साइड के सीढ़ी के नीचे बाइक क्रमांक CG-11-AT-3479 को किसी अज्ञात के द्वारा चोरी कर लिया गया है, मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल, चांपा पोस्ट प्रभारी श्री पी तिवारी के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित कर सीसीटीवी को खंगाला गया ।

जिसके तहत सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 02 संदिघ्ध की खोजबीन प्रारंभ की गयी, दोनो संदिग्ध को रेलवे परिक्षेत्र चांपा में पकड़ा गया । पूछताछ में अपना नाम-रिया भट्ट किन्नर, उम्र-28 वर्ष पता- सालासर चौक गिरवानी,रायगढ़, थाना-पूंजीपथरा, जिला -रायगढ़ (छत्तीसगढ़) और प्रमोद चौहान, पिता -हरिराम चौहान, उम्र-19 वर्ष, पता-हटरी चौक सीतामढ़ी, कोरबा, थाना-कोतवाली, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) होना बताएं । दोनो ने रेलवे स्टेशन एरिया से दो पहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी, चांपा द्वारा इसकी सूचना लोकल पुलिस थाना-चांपा को दिया गया तथा इन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर रेलवे सुरक्षा बल एवं लोकल पुलिस थाना चांपा के संयुक्त ऑपरेशन से चांपा, सक्ती एवं कोरबा से कुल- 10 दो पहिया वाहन की बरामदगी की गयी है, जिसकी कुल कीमत – 8,00,000/- (आठ लाख) रूपये आंकी गयी है I लोकल पुलिस थाना चांपा के द्वारा इस संबध में अपराध क्रमांक 284/25 दिनांक 06 जुलाई, 2025 धारा 303(2)भारतीय न्याय संहिता दर्ज कर जाँच की जा रही है । आरपीएफ के इस कार्य के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जांजगीर चांपा के द्वारा साधुवाद किया गया एवं रेलवे सुरक्षा बल के इस कार्य की प्रशंसा किया गया ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड से मचा तहलका! सरकंडा पुलिस के नोटिस से तहसील में भगदड़, आधा दर्जन कर्मचारी तलब, कोनी-कोटा से नए मामलों की चर्चा तेज, छोटे कर्मचारियों पर शिकंजा और बड़े चेहरों को बचाने के आरोपों ने बढ़ाई हलचल…
