
बिलासपुर,,, रायपुर रोड स्थित रामा वैली रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए! उन्होंने बताया कि बिल्डर ने सरकारी जमीन पर करोड़ों की हेराफेरी की है! जिसमें एक 14 एकड़ का तालाब भी शामिल है!सोसाइटी के सचिव पी वी आर नायडू उपाध्यक्ष सी पी शर्मा मनोज गर्ग और शोभन दत्ता ने बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कॉलोनी के विकास और निर्माण में हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की! उन्होंने पूरी कॉलोनी का सीमांकन कराने की अपील की ताकि सभी गड़बड़ियां सामने आ सकें! इस मामले में प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं! क्योंकि शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है!
सोसाइटी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बिल्डर प्रकाश ग्वालानी ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के स्वीकृत नक्शे के खिलाफ कई गड़बड़ियां की हैं! उन्होंने बताया कि कॉलोनी के ग्रीन लैंड में व्यावसायिक परिसर बना दिए गए और व्यावसायिक परिसर की जगह को बेच दिया गया! कोटवार को आवंटित शासकीय भूमि 0.943 एकड़ बैंक में बंधक रखी गई है! जिसमें से 19200 वर्ग फुट भूमि बिल्डर ने अपने नाम दर्ज करवा ली है! कॉलोनी के मध्य 57285 वर्ग फुट में से लगभग 37000 वर्ग फुट ग्रीन लैंड पार्क की भूमि पर अवैध व्यावसायिक परिसर और पार्किंग बनाकर बेच दी गई है! इसके अलावा 32646 वर्ग फुट ग्रीन लैंड पार्क की भूमि में से करीब 12000 वर्ग फुट पर अवैध क्लब का निर्माण कर दिया गया है!
सबसे बड़ा आरोप खसरा नंबर 55 जिसका रकबा 1.007 हेक्टेयर और खसरा नंबर 56 जिसका रकबा 4.684 हेक्टेयर है! इन दोनों सरकारी भूमि और सरकारी तालाब कुल 5.691 हेक्टेयर लगभग 14.063 एकड़ को बिल्डर ने फर्जी दस्तावेजों बना कर बेच दिया है!सोसाइटी ने इस संबंध में कलेक्टर निगम आयुक्त एस डी एम तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत की थी! निगम आयुक्त ने एक जांच कमेटी भी बनाई थी! लेकिन उसकी रिपोर्ट शिकायतकर्ताओं को नहीं दी गई! बाद में मिली जानकारी में सामने आया कि राजस्व मामले की जांच की ही नहीं गई और उल्टा शिकायतकर्ताओं को ही गलत ठहराया जा रहा है!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
