Wed. Oct 21st, 2026

खपरगंज में मोहर्रम सवारी में बाधा डालने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई कर भेजा गया जेल…

बिलासपुर,,, मोहर्रम सवारी के दौरान धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है! पुलिस ने यह कार्रवाई शहर के खपरगंज इलाके में हुई एक गंभीर घटना के बाद की, जिसमें कुछ युवकों ने सवारी के दौरान अशोभनीय हरकतें की और समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश की!
क्या है मामला…..
जानकारी के अनुसार, 7 जुलाई की सुबह लगभग 4 बजे, सुन्नी समाज की मोहर्रम सवारी तैबा चौक तालापारा से खपरगंज की ओर गश्त कर रही थी! जब सवारी खपरगंज ईमामबाड़ा के पास पहुंची, तब मोहम्मद मुस्तकीम नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि कुछ स्थानीय युवक – सुहैल उर्फ सोहेल खान, मोहम्मद समीर रजा और जुनैद रजा – ने सवारी को रोककर अश्लील गालियां दीं

और धार्मिक प्रतीकों (चांदी के नाल) को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की!शिकायत में यह भी कहा गया है! कि आरोपियों ने महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी देते हुए नाली और गोबर का पानी डालकर सवारी को अपवित्र करने का प्रयास किया! इस कृत्य से दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती थी!


तत्काल कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अपराध क्रमांक 350/25 के तहत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं – 353(ग), 296, 351(2) एवं BNS की धारा 3(5) – के तहत मामला दर्ज किया! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई।
मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
कार्रवाई में शामिल रही टीम
इस कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि गजेन्द्र शर्मा, प्रआर. विनोद यादव, आरक्षक गोकुल जांगड़े, धीरेन्द्र सिंह, नत्नाकर राजपूत, राधारमण, नवल पैकरा और राहुल जगत की सक्रिय भूमिका रही।
पुलिस की सख्त चेतावनी
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान अशांति फैलाने या समाजिक सौहार्द्र को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed