
बिलासपुर,,,, सोशल मीडिया पर अश्लीलता और धमकी भरे कमेंट्स के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है! मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है! जहां इंस्टाग्राम पर एक युवक की फोटो पर अभद्र टिप्पणी और जान से मारने की धमकी दी गई थी!
7 जुलाई 2025 को देवरीखुर्द निवासी माधव सिंह (उम्र 53 वर्ष) ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई! प्रार्थी ने बताया कि उसके दोस्त विवेक के मोबाइल पर इंस्टाग्राम स्टेटस में देखा गया कि उनके एक अन्य साथी राम सिंह के फोटो पर आरोपी ने अश्लील भाषा और जान से मारने की धमकी वाला कमेंट किया था! यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी!
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को खपरगंज, ईमामबाड़ा के पास दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 349/25 के तहत धारा 296, 351(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय, सहायक उपनिरीक्षक भोलेनाथ तिवारी, प्रधान आरक्षक विनोद यादव, और आरक्षक गोकुल जांगड़े, धीरेन्द्र सिंह, नतनाकर राजपूत, राधारमण, नवल पैकरा एवं राहुल जगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान:
नाम: सुहैल उर्फ सोहेल खान उर्फ मोहम्मद मुस्तकीम पिता का नाम: मरहूम मोहम्मद शाहिद** उम्र: 40 वर्ष निवासी: खपरगंज, ईमामबाड़ा के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर*
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
