
बिलासपुर,,,, सरकंडा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाले जालसाजी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी पैतृक भूमि की रजिस्ट्री कर दी थी। इस मामले में दो आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है, जबकि तीन को पुलिस रिमाण्ड में लेकर पूछताछ की जा रही है।
प्रार्थी प्रकाश दुबे, निवासी जूना बिलासपुर ने सरकंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम खमतराई में स्थित उसकी पैतृक भूमि (खसरा क्रमांक 672, रकबा 56 डिस्मिल) को किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से बेच दिया गया है। यह भूमि उसके स्वर्गीय पिता भैयालाल दुबे के नाम पर थी, जिसका नामांतरण फौती के बाद उसके और उसकी मां के नाम पर दर्ज हो चुका था।
प्रार्थी को 30 मार्च 2025 को भूइंया ऐप के माध्यम से जानकारी मिली कि उक्त भूमि को अनुज मिश्रा नामक व्यक्ति के नाम पर रजिस्ट्री करा दी गई है। रजिस्ट्री के दौरान भैयालाल दुबे के स्थान पर ‘भैयालाल सूर्यवंशी’ नामक व्यक्ति को खड़ा किया गया और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बिक्री की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनुज मिश्रा, राहुल पटवा और अभिषेक दुबे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने मिलकर मृतक के स्थान पर फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। इसके लिए बुजुर्ग व्यक्ति मंगलदास को लाया गया, जिसे मृतक भैयालाल बताकर रजिस्ट्री कार्यालय में खड़ा किया गया।
मंगलदास और राम गोविंद पटवा को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि अनुज मिश्रा, प्रियांशु मिश्रा और राहुल पटवा को पूछताछ के लिए पुलिस रिमाण्ड में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:

- मंगलदास पिता डहकुदास, 75 वर्ष, निवासी माहुली, बलरामपुर2. राम गोविंद पटवा पिता वासुदेव पटवा, 39 वर्ष, माहुली, बलरामपुर3. अनुज मिश्रा पिता स्व. अशोक मिश्रा, 35 वर्ष, राजकिशोर नगर, सरकंडा4. प्रियांशु मिश्रा पिता वीरेन्द्र मिश्रा, 30 वर्ष, चोरभट्ठी खुर्द (सिविल लाइन)5. राहुल पटवा पिता रामलाल पटवा, 31 वर्ष, उसलापुर, बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
