Sat. Nov 28th, 2026

शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर…

जांजगीर,,,, शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार करने वाले आरोपी धनीराम अजगल्ले को जांजगीर पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया! पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पूरे मामले में थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही!

आरोपी धनीराम अजगल्ले द्वारा पीड़िता युवती को शादी करने का झांसा देकर उनके साथ जबरन अनाचार किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में दिनांक 07.07.25 को अपराध क्रमांक 615/25 धारा 62(2) (e) 89 BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आरोपी को तत्काल उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी, SI सत्यम चौहान, ASI नरेंद्र डीक्सेना, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा!!!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed