
बिलासपुर,,,, UTD अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार पहल की छात्र नेता यश अवस्थी के नेतृत्व में कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया! जिसमें छात्रों की समस्याओं और आवश्यकताओं को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया गया!

छात्रों की प्रमुख मांगें इस प्रकार है!
- विश्वविद्यालय में कैंटीन को सुचारू रूप से संचालित किया जाए!
- विद्यार्थियों के लिए आने-जाने हेतु निशुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराई जाए!
- विश्वविद्यालय में BSC बायोटेक पाठ्यक्रम के साथ MSC बायोटेक की भी शुरुआत की जाए!
- छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई जाए!
- विश्वविद्यालय की व्यायामशाला (जिम) में आधुनिक उपकरण (लेटेस्ट इक्विपमेंट्स) उपलब्ध कराए जाएं!
छात्रों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कुलपति ने चार मांगों को तत्काल पूरा करने का आश्वासन दिया! जबकि बस सुविधा की मांग पर विचार किए जाने की बात कही!

इस दौरान यश अवस्थी, गौरव गवेल, जितेंद्र पटेल, प्रदीप गवेल, भावेश गुप्ता, अभिनीत, खुमान सिंह, मनीष, पीयूष, तरुण, दीपक साहू सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे! छात्रों की यह एकजुटता विश्वविद्यालय में छात्रहित के लिए उठाए गए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.20चंदे की ‘दादागिरी’ पर व्यापारियों का बिगड़ा मूड, CAT-चेंबर ने ठोकी ताल, 23 सितंबर को बाजार बंद का ऐलान, दो टूक बोले चंदा देंगे तो अपनी मर्जी से, धमकी-धौंस के आगे अब व्यापारी नहीं झुकेंगे…
Uncategorized2026.09.19व्यापार विहार के सागर ट्रेडर्स ,नरेश ट्रेडर्स के बाद अब माधव ट्रेडर्स में नकली माल सप्लाई करने का आरोप, पहले भी छापा, सामान का सेम्पल जब्त, जांच रिपोर्ट अब तक गायब—अब माधव ट्रेडर्स पर कार्रवाई के बाद सवाल, आखिर नकली माल का खेल रुकेगा कब और रिपोर्ट आएगी कब?
Uncategorized2026.09.19चकरभाठा में अड्डेबाजों और नशाखोरों पर पुलिस का डंडा चला, 9 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; जीत से लेकर शत्रुहन तक पुलिस ने कसा शिकंजा, मजिस्ट्रेट के दरबार में पेशी, बोले पुलिस से बचकर रहना….
Uncategorized2026.09.19डोंगरिपारा में चाकू लेकर घूम रहे थे मोहम्मद जुम्मन, कोटा पुलिस ने मारी दबिश तो ‘धार’ गई उतर, 25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तारी, कब्जे से लोहे का चाकू बरामद; शशिकांत भारद्वाज की टीम ने न्यायिक रिमांड पर भेजा…
