
बिलासपुर,,,, मुंगेली जिले में एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB (एसीबी) (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) की तगड़ी कार्यवाही देखने को मिली है! जिले के बीएमओ कार्यालय में पदस्थ अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी को ACB (एसीबी) की टीम ने 54,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है! ACB (एसीबी) की टीम रेड कार्यवाही तखतपुर के रियांश होटल के पास स्थित एक ढाबे में अंजाम दिया है! टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ा है!
सेवानिवृत्त पर्यवेक्षक की शिकायत
जानकारी के अनुसार, ग्राम फंदवानी मुंगेली निवासी ललित सोनवानी, 30 जून 2025 को बीएमओ कार्यालय मुंगेली से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए! पीड़ित ने लिखित में 5 जुलाई को ACB (एसीबी) बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराया! कि ललित सोनवानी ने बताया कि ग्रेच्युटी और अन्य सेवानिवृत्त लाभों की प्रक्रिया में कार्यालय के अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी ने 61,000 रुपये की रिश्वत की मांग की है!
सत्यापन में 7 हजार लिया
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ACB (एसीबी) ने सबसे पहले लगाए गए आरोप का सत्यापन कराया! सत्यापन के दौरान पाया गया कि आरोपी बृजेश ने शिकायतकर्ता से 7,000 रुपये पहले ही ले चुका है! शिकायत सही पाए जाने के बाद ACB (एसीबी) ने जाल बिछाया और ट्रैप की योजना बनाई!!!
तखतपुर में ढाबे पर हुई गिरफ्तारी
8 जुलाई यानी मंगलवार को शिकायतकर्ता को शेष 54,000 रुपये के साथ आरोपी के पास भेजा गया! जैसे ही आरोपी ने तय राशि लिया!ACB (एसीबी) की टीम ने धावा बोलकर आरोपी रिश्वतखोर बाबू को रंगेहाथ गिरफ्तार किया!!!
न्यायालय में किया जाएगा पेश
ACB (एसीबी) की टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम को बरामद किया और विराम बरामद किया! भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है! ACB (एसीबी) के सूत्र ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा!!!
ACB की लगातार छठी कार्यवाही
गौरतलब है! कि मुंगेली जिले में बीते 7 महीनों में एसीबी ने लगातार छठी कार्यवाही है! इससे पहले भी कई बड़े नामों पर ACB (एसीबी) ने शिकंजा कसा है! इनमें प्राचार्य मालिक राम मेहर, बाबू हनी शर्मा, राजस्व निरीक्षक नरेश साहू, पटवारी सुशील जायसवाल और उनके सहायक, पुलिस विभाग के एएसआई राजा राम साहू, पटवारी उत्तम कुर्रे और सीएसपीडीसीएल के सब इंजीनियर कृष्ण कुमार गुप्ता व उनके सहायक शामिल हैं!
ACB (एसीबी) सूत्र बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.20चंदे की ‘दादागिरी’ पर व्यापारियों का बिगड़ा मूड, CAT-चेंबर ने ठोकी ताल, 23 सितंबर को बाजार बंद का ऐलान, दो टूक बोले चंदा देंगे तो अपनी मर्जी से, धमकी-धौंस के आगे अब व्यापारी नहीं झुकेंगे…
Uncategorized2026.09.19व्यापार विहार के सागर ट्रेडर्स ,नरेश ट्रेडर्स के बाद अब माधव ट्रेडर्स में नकली माल सप्लाई करने का आरोप, पहले भी छापा, सामान का सेम्पल जब्त, जांच रिपोर्ट अब तक गायब—अब माधव ट्रेडर्स पर कार्रवाई के बाद सवाल, आखिर नकली माल का खेल रुकेगा कब और रिपोर्ट आएगी कब?
Uncategorized2026.09.19चकरभाठा में अड्डेबाजों और नशाखोरों पर पुलिस का डंडा चला, 9 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; जीत से लेकर शत्रुहन तक पुलिस ने कसा शिकंजा, मजिस्ट्रेट के दरबार में पेशी, बोले पुलिस से बचकर रहना….
Uncategorized2026.09.19डोंगरिपारा में चाकू लेकर घूम रहे थे मोहम्मद जुम्मन, कोटा पुलिस ने मारी दबिश तो ‘धार’ गई उतर, 25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तारी, कब्जे से लोहे का चाकू बरामद; शशिकांत भारद्वाज की टीम ने न्यायिक रिमांड पर भेजा…
