
बिलासपुर,,,, मोबाइल गेम की लत किस हद तक जानलेवा हो सकती है! इसका दिल दहला देने वाला उदाहरण बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में सामने आया है! यहां 14 वर्षीय किशोर आदित्य लखवानी की जान गेम खेलते हुए चली गई! हादसा उस वक्त हुआ जब वह रोज़ की तरह घर के पास मोबाइल पर गेम खेलते हुए टहल रहा था! प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आदित्य पूरी तरह से मोबाइल स्क्रीन में डूबा हुआ था! चलते-चलते अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर सिर के बल गिर पड़ा! सिर में गंभीर चोट लगने के कारण परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए! लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया! मोहल्ले वालों का कहना है! कि आदित्य को मोबाइल गेम की गहरी लत थी! वह रोजाना घंटों मोबाइल में व्यस्त रहता था! और किसी की बात नहीं सुनता था! उसकी मौत के बाद मोहल्ले में मातम का माहौल है! इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर बच्चों में बढ़ती डिजिटल लत पर चिंता गहरा दी है! बाल मनोवैज्ञानिकों और शिक्षकों का मानना है! कि अभिभावकों को अब और अधिक सजग होने की जरूरत है! बच्चों के स्क्रीन टाइम पर निगरानी रखना और उन्हें खेल-कूद व सामाजिक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना आज की सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026कोका बाबू की ‘लीज नवीनीकरण’ वाली फाइल में नोटों का पेंच, 10 हजार की रिश्वत ने खोल दिया कोका का राज… सामान्य सभा चलती रही, उधर ACB ने सम्पदा शाखा में धाड़ मारकर बाबू कोका को रकम समेत धर दबोचा, कुर्सी पर फाइल, हाथ में नोट और सीधे गिरफ्तारी…
UncategorizedSeptember 25, 2026आवासीय मकान में स्कूल की घंटी, गृह निर्माण मंडल ने बजा दिया बंदी का अलार्म, दीनदयाल कॉलोनी के New Ambition Public School को एक हफ्ते में समेटने का नोटिस… बच्चों की सुरक्षा से लेकर नियम-कायदों तक, अब विभागों की परीक्षा…
UncategorizedSeptember 25, 2026जेल की चारदीवारी के अंदर VIDEO, बाहर सोशल मीडिया पर वायरल, मैडी की सुरक्षा व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में… जेल प्रबंधन कहता है मोबाइल छिपाकर आता है, जनता पूछे—तो फिर तलाशी और निगरानी किस काम की?…
UncategorizedSeptember 25, 2026विसर्जन में बप्पा की भक्ति कम, शोहदों की दादागिरी ज्यादा, सिरगिट्टी में चाकू से दो घायल, कोतवाली-सदर में गदर और पचरीघाट में लाठियां… गणपति बप्पा मोरया के साथ हुड़दंग मचा जोरिया…
